Last Updated:
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपनी सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म ‘मेला’ के 25 साल पूरे होने पर एक इमोशनल बयान दिया है. फिल्म की असफलता से ज्यादा चर्चा आमिर और उनके भाई फैसल खान के कड़वे रिश्तों की हो रही है. आमिर ने पहली बार खुलकर स्वीकार किया कि उन्होंने यह फिल्म सिर्फ अपने भाई का करियर बनाने के लिए की थी. अब उन्होंने फैसल द्वारा उन पर लगाए गए गंभीर आरोपों पर दुख जाहिर किया.
नई दिल्ली. सुपरस्टार आमिर खान कुछ दिनों पहले अपने भाई फैसल खान से विवाद के चलते सुर्खियों में रहे. दोनों ने मेला फिल्म में साथ काम किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी. आमिर खान की फिल्म ‘मेला’ की रिलीज को अब 25 साल हो चुके हैं और इस मौके पर सुपरस्टार ने बताया कि उन्होंने यह फिल्म सिर्फ अपने भाई फैसल खान का करियर लॉन्च करने के लिए की थी.
मेला फिल्म में काम करने का कोई पछतावा नहीं
मेला’ फिल्म पर बात करते हुए आमिर खान ने स्वीकार किया कि उन्होंने यह प्रोजेक्ट सिर्फ अपने भाई फैसल खान को लॉन्च करने के लिए हाथ में लिया था. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही, लेकिन आमिर को इस फिल्म का हिस्सा बनने का कोई पछतावा नहीं है.
मेला के फ्लॉप पर आमिर खान हुए थे निराश
आमिर ने कहा, ‘जाहिर है, फिल्म अपनी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी, जिससे मुझे निराशा हुई. इससे ज्यादा आपके सवाल का जवाब देना मेरे लिए थोड़ा मुश्किल है. सबसे पहले तो मैं यह बता दूं कि मैं जो भी फिल्म करता हूं, वह मेरे लिए बहुत मायने रखती है. ‘मेला’ की नाकामी ने मुझ पर असर जरूर डाला. यह फैसल के लिए तो मुश्किल वक्त था ही, लेकिन मेरे लिए भी उतना ही कठिन था. मुझे यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आती कि मेरी कोई भी फिल्म अपनी पूरी काबिलियत न दिखा पाए. हमारी पूरी टीम ने बहुत मेहनत की थी और हम सब काफी निराश थे.’
ट्विंकल खन्ना ने बॉलीवुड से बना ली दूरी
बताते चलें कि 7 जनवरी 2000 को रिलीज हुई फिल्म ‘मेला’ बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर निकली थी. आमिर खान और ट्विंकल खन्ना की इस फिल्म को ‘राजा हिंदुस्तानी’ जैसी सुपरहिट देने वाले डायरेक्टर धर्मेश दर्शन ने बनाया था. लेकिन एक्शन, रोमांस और ड्रामा के बावजूद यह फिल्म दर्शकों के दिल को नहीं छू सकी थी. ‘मेला’ के बाद ट्विंकल खन्ना ने एक्टिंग से दूरी बना ली और फिर बॉलीवुड को अलविदा कह दिया.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
![]()










