नई दिल्ली. ‘चन्ना मेरेया’ सिर्फ एक गाना नहीं है, बल्कि यह उन लोगों के लिए एक इमोशन है जिन्होंने कभी न कभी एकतरफा प्यार या बिछड़ने का दर्द सहा है. साल 2016 में आई फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का यह गाना आज भी हर प्लेलिस्ट की जान है. इसे रणबीर कपूर पर फिल्माया गया था और जिस तरह उन्होंने स्क्रीन पर एक टूटे हुए आशिक का दर्द जिया, उसने सबका दिल जीत लिया. इस गाने की सबसे बड़ी ताकत अरिजीत सिंह की आवाज और अमिताभ भट्टाचार्य के बोल हैं. ‘अंधेरा तेरा मैंने ले लिया, मेरा उजला सितारा तेरे नाम किया’- लाइनें निस्वार्थ प्रेम को इतनी खूबसूरती से बयां करती हैं कि सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं. प्रीतम का संगीत इसमें रूहानी टच देता है.
![]()










