Last Updated:
Avika Gor Calls Pregnancy Rumours ‘Completely False’: टेलीविजन की जानी-मानी एक्ट्रेस अविका गोर ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया है. अपने पति मिलिंद चंदवानी के साथ एक व्लॉग में की गई टिप्पणी के बाद यह चर्चाएं तेज हो गई थीं, लेकिन अविका ने इन्हें ‘पूरी तरह से गलत’ बताया है.
‘बालिका वधू’ और ‘ससुराल सिमर का’ से फेमस हुईं अविका गोर ने हाल ही में प्रेग्नेंसी की सभी अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. उनकी शादी के महज चार महीने बाद शुरू हुई इन अफवाहों ने फैंस को काफी एक्साइटेड कर दिया था, लेकिन अब अविका ने साफ कहा है कि ये खबरें ‘पूरी तरह झूठी’ हैं.
‘कोई और खबर है’
प्रेग्नेंसी की खबरों के वायरल होने के बाद अविका ने ‘टेली टॉक इंडिया’ के साथ बातचीत की और प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर विराम लगाया. उन्होंने कहा- ‘ये सारी प्रेग्नेंसी की अफवाहें पूरी तरह से झूठी हैं. ऐसा कुछ भी नहीं है. कोई और खबर है, क्या है वो हम जल्द बताएंगे.’ अविका के इस बयान के बाद फैंस के बीच फैली गलतफहमियां काफी हद तक साफ हो गई हैं. साथ ही, उन्होंने ‘दूसरी बड़ी खबर’ का संकेत देकर एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है.
अफवाहें कैसे शुरू हुईं?
दरअसल, हाल ही में अविका और मिलिंद ने अपने व्लॉग में शादीशुदा जिंदगी पर बात की थी. इसी दौरान अविका ने कहा था कि 2026 उनके लिए बड़े बदलाव लेकर आएगा. इस पर मिलिंद ने जोड़ा कि यह बदलाव न तो उन्होंने प्लान किया था और न ही कभी सोचा था. बातचीत के दौरान मिलिंद का ‘नर्वस लेकिन एक्साइटेड’ वाला रिएक्शन देखकर कई फैंस ने अंदाजा लगा लिया कि शायद कपल माता-पिता बनने वाला है. कमेंट सेक्शन में ‘बेबी ऑन द वे’ जैसे मैसेज की बाढ़ आ गई.
अविका और मिलिंद की लव स्टोरी
अविका गोर और मिलिंद चंदवानी की पहली मुलाकात 2020 में हैदराबाद में हुई थी. दोस्ती जल्द ही प्यार में बदली और जून 2025 में दोनों ने सगाई कर ली. इसके बाद रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा में हिस्सा लेते हुए उन्होंने 30 सितंबर 2025 को शादी कर ली. उनकी शादी और उससे जुड़ी सभी रस्में टीवी पर दिखाई गई थीं. अविका-मिलिंद की शादी में हिना खान, रुबीना दिलैक, गुरमीत चौधरी, देबिना बनर्जी, सोनाली बेंद्रे, फराह खान, राकी सावंत और मुनव्वर फारुकी जैसे कई सितारे शामिल हुए थे.
About the Author
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
![]()










