Last Updated:
सोशल मीडिया पर इन दिनों 2026 इस द न्यू 2016 ट्रेंड की धूम है और अब इसमें मानुषी छिल्लर भी शामिल हो गई हैं. मानुषी ने अपने एम्स के दिनों की कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनके मेडिकल कॉलेज का रिपोर्ट कार्ड भी नजर आ रहा है. एक्ट्रेस ने अपनी यादें ताजा करते हुए बताया कि साल 2016 उनके लिए कितना चुनौतीपूर्ण था, जब वह एक साथ एमबीबीएस की पढ़ाई, मॉडलिंग शूट्स और मिस इंडिया की तैयारियों के बीच तालमेल बिठा रही थीं. मानुषी का यह सफर दिखाता है कि डॉक्टर बनने का सपना और ग्लैमर की दुनिया के बीच उन्होंने कितनी मेहनत की थी.
नई दिल्ली. साल 2026 की शुरुआत के साथ ही सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प ट्रेंड चल पड़ा है जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. यह ट्रेंड है अपनी 10 साल पुरानी यादें और तस्वीरें शेयर करने का. बॉलीवुड सितारे भी इस ‘2016 थ्रोबैक’ चैलेंज में पीछे नहीं हैं और अपनी पुरानी खट्टी-मीठी यादें ताजा कर रहे हैं. इसी बीच पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने भी अपने पिटारे से साल 2016 की कुछ बेहद खास और मजेदार यादें शेयर की हैं.
View this post on Instagram
![]()









