Last Updated:
नेहा कक्कड़ ने बॉलीवुड और पंजाबी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित एक्ट्रेस हैं. वह बहुत ही पॉपुलर और टॉप सिंगर मानी जाती हैं. गानों और म्युजिक वीडियो के अलावा सिंगिंग रियलिटी शो को जज करती हैं. करोड़ों की फैन फॉलोइंग है, फिर भी उन्होंने ऐसा पोस्ट किया, जिससे हर कोई हैरान हैं. उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर रिलेशनशिप, काम और कई जिम्मेदारियों से ब्रेक लेने की बात कही.
मुंबई. सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट से फैंस को चौंका दिया है. नेहा ने ऐलान किया है कि वह अपनी सभी जिम्मेदारियों, रिश्तों और काम से ब्रेक लेंगी. हालांकि, बाद में उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया. लेकिन डिलीट करने से पहले ही नेहा का यह पोस्ट वायरल हो गया. नेहा ने अपनी पोस्ट में लिखा था, “अब वक्त आ गया है कि मैं जिम्मेदारियों, रिश्तों, काम और हर उस चीज़ से ब्रेक लूं, जो इस वक्त मेरे दिमाग में है. मुझे नहीं पता कि मैं वापस आऊंगी या नहीं. धन्यवाद.”
नेहा कक्कड़ ने इस तरह का फैसला क्यों लिया, इसके बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं थी. पहली पोस्ट के बाद नेहा ने एक और मैसेज शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी प्राइवेसी को लेकर खासतौर पर फैंस और पैपराजी से अपील की कि इस दौरान उनकी फोटो या वीडियो न बनाएं.
सिंगर ने सीधे तौर पर पब्लिक और मीडिया से अपनी पर्सनल स्पेस की जरूरत को लेकर कहा, “मैं पपराजी और फैंस से अनुरोध करती हूं कि मेरी बिल्कुल भी वीडियो या फोटो न बनाएं. उम्मीद है आप मेरी प्राइवेसी का सम्मान करेंगे और मुझे इस दुनिया में आज़ादी से जीने देंगे. कोई कैमरा नहीं प्लीज, मैं अनुरोध करती हूं! मेरी शांति के लिए आप इतना तो कर ही सकते हैं.”

नेहा कक्कड़ का पोस्ट, जो उन्होंने डिलीट कर दिया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @nehakakkar)
नेहा कक्कड़ ने डिलीट कर दी पोस्ट
दिलचस्प बात यह रही कि नेहा कक्कड़ ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट कुछ ही मिनटों बाद डिलीट कर दी, जिससे फैंस कन्फ्यूज और परेशान हो गए. उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गई और कई फैंस ने सिंगर के इस कदम पर हैरानी जताई.
‘कैंडी शॉप’ गाने की वजह से ट्रोल हुई थीं नेहा कक्कड़
यह सब तब हुआ जब नेहा ने 15 दिसंबर 2025 को अपना नया गाना ‘कैंडी शॉप’ (जिसे उसके हुक ‘लॉलीपॉप’ के नाम से भी जाना जाता है) रिलीज किया था. नेहा और उनके भाई टोनी कक्कड़ को इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त आलोचना झेलनी पड़ी थी. गाने की क्रिंज कोरियोग्राफी को सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर ट्रोल किया और दोनों पर वर्ल्डवाइड के-पॉप स्टाइल को कॉपी न कर पाने का आरोप लगाया. नेहा, जो अक्सर अपने जज्बात खुलकर जाहिर करती हैं, शायद इस जबरन स्टाइल और इमेज के चलते काफी मानसिक दबाव में थीं, जो कई मीम्स का कारण भी बना.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
![]()












