Last Updated:
आमिर खान स्टारर’गजनी’ एक्ट्रेस असिन और उनके पति राहुल शर्मा अपनी शादी की 10वीं सालगिरह मना रहे हैं. राहुल ने अपनी शादी की एक दुर्लभ तस्वीर के साथ प्यारा सा नोट भी शेयर किया है. राहुल और आसीन की 10सालगिरह के मौके पर राहुल बॉलीवुड इंडस्ट्री में चल रहे 10 साल पुरानी तस्वीरों को शेयर करने के ट्रेंड को भी फॉलो किया है.
‘गजनी’ फेम असिन ने माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा से 19 जनवरी 2016 को शादी की थी और आज दोनों अपनी शादी की 10वीं सालगिरह मना रहे हैं. असिन ने शादी के बाद एक्टिंग से ब्रेक लिया और सोशल मीडिया पर कम ही नजर आती हैं. वहीं, उनके पति राहुल शर्मा ने इस खास मौके पर एक दिल छू लेने वाला नोट शेयर किया है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम/एक्स)

राहुल शर्मा ने एक्स पर असिन संग दो तस्वीरें शेयर की हैं. एक तस्वीर उनकी शादी के दौरान की है, जबकि दूसरी तस्वीर में दोनों एक रेस्तरां में बैठे हैं. राहुल सेल्फी ले रहे हैं और असिन पाउट बनाते हुए पोज दे रहे हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम/एक्स)

इस नोट के साथ राहुल ने असिन की शादी की एक खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की है. इसमें असिन व्हाइट ऑफ-शोल्डर गाउन में नजर आ रही हैं और उनके चेहरे पर मस्ती भरा एक्सप्रेशन है. एक और तस्वीर हाल की लगती है, जिसमें असिन और राहुल एक रेस्टोरेंट में साथ बैठे हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम/एक्स)
Add News18 as
Preferred Source on Google

राहुल शर्मा ने सोमवार को एक्स पर एक प्यारा सा नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी असिन के लिए प्यार जताया. उन्होंने लिखा, “10 साल खुशियों भरे… वह मेरी जिंदगी की हर जरूरी चीज की शानदार को-फाउंडर हैं और मैं खुशकिस्मत हूं कि उनकी जिंदगी में को-स्टार बना हूं!” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @simply.asin)

राहुल शर्मा ने आगे लिखा, “हैप्पी 10वीं एनिवर्सरी, माय लव. जैसे आप हमारे घर और मेरे दिल को हाई-ग्रोथ स्टार्टअप की तरह चलाती हैं, वैसे ही मैं हर दिन आपकी जिंदगी के सेट पर आता रहूं. हमारे शानदार भविष्य के लिए.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @simply.asin)

असिन ने राहुल शर्मा से 19 जनवरी 2016 को दिल्ली में शादी की थी. दिन में कैथोलिक सेरेमनी हुई थी और शाम को हिंदू रीति-रिवाज से शादी हुई. शादी के एक साल बाद दोनों ने अपनी बेटी अरिन शर्मा का स्वागत किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @simply.asin)

असिन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह और राहुल पहली बार अक्षय कुमार के साथ ‘हाउसफुल 2’ के प्रमोशन के लिए ढाका जाते वक्त मिले थे. असिन ने बताया कि अक्षय और राहुल काफी समय से दोस्त थे और अक्षय ने ही दोनों को डेटिंग शुरू करने की सलाह दी थी. फ्लाइट के दौरान थोड़े समय की मुलाकात के बाद, असिन और राहुल फिर मिले और फिर उनकी कहानी आगे बढ़ गई. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @simply.asin)

असिन तमिल, तेलुगू और हिंदी फिल्मों में काम किया. उन्होंने 2008 में आमिर खान के साथ ‘गजनी’ से बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने ‘रेडी’, ‘लंदन ड्रीम्स’, ‘हाउसफुल 2’, ‘बोल बच्चन’ और ‘खिलाड़ी 786’ जैसी फिल्मों में काम किया. असिन आखिरी बार 2015 में आई फिल्म ‘ऑल इज वेल’ में नजर आई थीं, जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @simply.asin)
![]()











