दुद्धी/सोनभद्र/एबीएन न्यूज। टाउन क्रिकेट क्लब दुद्धी (टीसीडी) के तत्वावधान में सोमवार को दुद्धी और अयोध्या के बीच एक रोमांचक क्रिकेट मुकाबला खेला गया। मैच में टॉस जीतकर दुद्धी के कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए अयोध्या की टीम 16.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी। अयोध्या की ओर से अजय ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 1 छक्का और 7 चौकों की मदद से 43 रन बनाए। वहीं उमेश ने 2 छक्के और 4 चौकों के साथ 30 रन, मनीष ने 2 छक्के व 2 चौकों की सहायता से 23 रन तथा रोशन ने 1 छक्का और 4 चौकों की मदद से 18 रन का योगदान दिया।
दुद्धी की ओर से गेंदबाजी में साहिल ने 4 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट झटके। आदित्य ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट, अमन ने 2.3 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट तथा धीरज ने 2.3 ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।
138 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दुद्धी की टीम ने सधी हुई बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 18.2 ओवर में 6 विकेट खोकर 141 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। दुद्धी की ओर से रितु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 छक्के और 5 चौकों की मदद से 40 रन की अहम पारी खेली। अजय ने 3 छक्के और 2 चौकों के साथ 22 रन, सुजान ने 1 छक्का और 2 चौकों की सहायता से 23 रन तथा उमेश ने 2 छक्के और 2 चौकों के साथ 22 रन बनाए।
अयोध्या की ओर से गेंदबाजी में आदित्य ने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट, अमन ने 4 ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट तथा चिरंजीवी ने 4 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट लिया।
इस प्रकार टीसीडी दुद्धी की टीम ने अयोध्या को 4 विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रितु को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
मैच में निर्णायक की भूमिका सुनील तिवारी और रमेश तिवारी ने निभाई। कमेंट्री भी सुनील तिवारी एवं रमेश तिवारी ने की, जबकि स्कोरर के रूप में ओमप्रकाश एवं डी.एम. मौजूद रहे।
![]()











