लखनऊ/एबीएन न्यूज। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक श्री सुनील कुमार वर्मा द्वारा दिसंबर 2025 के ‘संरक्षा पुरस्कार’ प्रदान किए गए। यह सम्मान समारोह 20 जनवरी 2026 को आयोजित किया गया, जिसमें कुल 13 रेलकर्मियों को उनकी सतर्कता, जिम्मेदारी और त्वरित निर्णय क्षमता के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मानित किए गए कर्मचारियों में श्री सूरज कुमार, शन्टमैन व्यासनगर; श्री सरोज कुमार, स्टेशन मास्टर ब्लॉक हट बी; श्री विकास कुमार यादव, पॉइंट्समैन ब्लॉक हट बी; श्री महेंद्र कुमार यादव, मेट वाराणसी; श्री मनी जी, स्टेशन अधीक्षक शिवपुर; श्री इमरान अख्तर खान, ट्रेन मैनेजर प्रयागराज संगम; श्री अरविन्द साहू, स्टेशन अधीक्षक कनकहा; श्री राजेश कुमार सिंह, सीनियर टेक्निशियन वाराणसी; श्री इंद्र पाल भारती, सीनियर टेक्निशियन वाराणसी; श्री प्रशांत कुमार, टेक्निशियन-I वाराणसी; श्री राकेश विश्वकर्मा, टेक्निशियन-II वाराणसी; श्री सुमन कुमार, टेक्निशियन-III वाराणसी तथा श्री आकाश कुमार, पॉइंट्समैन सराय शामिल रहे।
रेल प्रशासन के अनुसार इन कर्मचारियों ने ड्यूटी के दौरान विभिन्न ट्रेनों और रेलवे सेक्शनों पर उच्च स्तर की सतर्कता का परिचय देते हुए समय रहते उचित निर्णय लिए, जिससे संभावित दुर्घटनाओं को सफलतापूर्वक टाला जा सका। उनकी सूझबूझ और सजगता के चलते रेल संचालन सुरक्षित और निर्बाध बना रहा।
मंडल रेल प्रबंधक ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के सम्मान और पुरस्कार कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें भविष्य में भी संरक्षा मानकों के प्रति अधिक सजग, जिम्मेदार और प्रेरित बनाते हैं। इससे रेलवे संचालन को सुरक्षित, सुचारु और विश्वसनीय बनाए रखने में निरंतर सहायता मिलती है।
![]()












