09:20 AM, 23-Jan-2026
संगम पर सुबह 8 बजे तक 1 करोड़ 4 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
माघ मेला 2026 में वसंत पंचमी के पावन स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। आज सुबह 8 बजे तक लगभग 1 करोड़ 4 लाख भक्तों ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई है। यह संख्या दिन चढ़ने के साथ और बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि ब्रह्म मुहूर्त से ही लाखों श्रद्धालु ठंड और कोहरे को मात देते हुए संगम तट पर पहुंचे।
07:54 AM, 23-Jan-2026
श्रद्धालुओं ने सरयू घाट पर किया स्नान
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में वसंत पंचमी के मौके पर श्रद्धालुओं ने सरयू घाट पर पवित्र स्नान किया और पूजा-अर्चना की।
#WATCH Ayodhya, Uttar Pradesh: On the occasion of Basant Panchami, devotees took a holy dip at Saryu Ghat and performed worship and prayers. pic.twitter.com/mcBMn2wDWG
— ANI (@ANI) January 23, 2026
07:50 AM, 23-Jan-2026
मेले में खुफिया एजेंसियां तैनात
मेले में पुलिस, पीएसी, आर ए एफ, बीडीएस, यूपी एटीएस के कमांडो के साथ ही खुफिया एजेंसियां तैनात हैं। माघ मेला क्षेत्र में चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा रही है। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है।
07:50 AM, 23-Jan-2026
चार दिनों में लगभग साढ़े तीन करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान
वसंत पंचमी से लेकर 26 जनवरी तक चार दिनों में लगभग साढ़े तीन करोड़ श्रद्धालुओं के संगम तट पर आने का अनुमान है। पंचमी के स्नान पर्व पर भी कोई वीआईपी प्रोटोकॉल नहीं होगा। स्नान घाटों पर जल पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फ्लड कंपनी पीएसी और गोताखोर तैनात किए हैं।
07:49 AM, 23-Jan-2026
संगम पर आज वसंत पंचमी का स्नान
मेला प्रशासन ने भी चौथे स्नान पर्व वसंत पंचमी को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं। मेला क्षेत्र में साढ़े तीन किलोमीटर लंबे स्नान घाट तैयार किए गए हैं। आज वसंत पंचमी के मौके पर एक से दो करोड़ श्रद्धालुओं के आस्था की डुबकी लगाने का अनुमान है।
07:42 AM, 23-Jan-2026
Prayagraj Magh Mela Snan Live: संगम पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, आठ बजे तक एक करोड़ से ज्यादा ने किया स्नान
वसंत पंचमी के स्नान पर्व पर शुक्रवार सुबह से संगम तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। श्रद्धालु गजकेसरी योग में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। घने कोहरे और ठंड पर श्रद्धालुओं की आस्था भारी पड़ रही है।











