Last Updated:
तान्या मित्तल एक बार फिर चर्चा में हैं। बिग बॉस 19 के दौरान उन्होंने एक्ट्रेसेस के कपड़ों पर टिप्पणी करते हुए छोटे कपड़े पहनने को गलत बताया था और खुद को संस्कारी छवि से जोड़ा था। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर वेस्टर्न कपड़े जैसे शॉर्ट स्कर्ट और ड्रेसेस पहनने की इच्छा जताई है. तान्या मित्तल अपने ही बयान पर यू-टर्न लेने की वजह से काफी ट्रोल हो रही हैं. लोग उन्हें दोगला कह रहे हैं.
तान्या मित्तल
नई दिल्ली. रियालिटी शो बिग बॉस 19 की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक रहीं तान्या मित्तल एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका बदला हुआ रुख है. शो के दौरान तान्या अपने बेबाक बयानों और विवादित टिप्पणियों के कारण लगातार लाइमलाइट में बनी रही थीं. खासतौर पर उन्होंने नेशनल टीवी पर कई एक्ट्रेसेस के कपड़ों को लेकर कड़ी टिप्पणी की थी, जिसने खूब विवाद खड़ा किया था.
बिग बॉस के घर में तान्या ने कहा था कि वह चंद पैसे कमाने के लिए छोटे कपड़े पहनकर सबके सामने नहीं आ सकतीं. उस वक्त उन्होंने खुद को पारंपरिक सोच और ‘संस्कारी इमेज’ से जोड़कर पेश किया था. उनके इस बयान पर शो के दौरान भी काफी बहस हुई थी और बाहर भी सोशल मीडिया पर लोग दो हिस्सों में बंट गए थे, कुछ ने उनका समर्थन किया, तो कई लोगों ने इसे जजमेंटल बताया था.
तान्या मित्तल पोस्ट की वजह से हो रहीं ट्रोल
I want to wear western clothes—shorts, skirts, dresses.
Par kya yeh zalim duniya mujhe apni soch ke hisaab se jeene degi?🤣😅
![]()











