नई दिल्ली. ‘मुझे ले चल मंदिर’ फिल्म लुटेरे (1993) का एक बेहद खूबसूरत और रूहानी ट्रैक है. इस गाने में सनी देओल और जूही चावला की जोड़ी ने अपनी सादगी से सबका दिल जीत लिया था. हालांकि ‘लुटेरे’ अपने जबरदस्त एक्शन और ‘मैं तेरी रानी, तू राजा’ जैसे गानों के लिए बहुत मशहूर हुई थी, लेकिन ‘मुझे ले चल मंदिर’ ने भी लोगों के दिलों को खास जगह बनाई थी.आनंद-मिलिंद ने इस गाने को अपने संगीत से सजाया था. पंकज उधास और अलका याग्निक की आवाज ने इसे अमर बना दिया. आज भी जब यह गाना बजता है, तो यह 90 के दशक की उन मीठी यादों में ले जाता है. इस गाने को मनोज कुमार ने लिखा था.
![]()










