Last Updated:
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश में से किसी ने भी ‘अनफॉलो’ करने या अपने मौजूदा हालात पर कोई बयान नहीं दिया है. आरजे महवश के लेटेस्ट क्रिप्टिक नोट उनकी निजी हालातों की ओर इशारा हैं या किसी गहरे इमोशनल बदलाव की ओर संकेत, यह अभी साफ नहीं है. फिलहाल, फैंस को उनके अगले कदम का इंतजार है.
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और फेंस रेडियो जॉकी महवश एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं. दोनों हाल में एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया है, जिसके बाद उनके ब्रेकअप की अटकलें तेज हो गई थीं. अब आरजे महवश के क्रिप्टिक पोस्ट ने अफवाहों को और हवा दे दी है, जिसे फैंस उनकी निजी जिंदगी में चल रही उथल-पुथल से जोड़कर देख रहे हैं.
आरजे महवश ने शुक्रवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी कार में बैठी नजर आ रही हैं. वीडियो के साथ उन्होंने एक मजाकिया लेकिन क्रिप्टिक कैप्शन लिखा, ‘90% समय आप मुझे अपने बाल ठीक करते देखेंगे. बाकी समय – मैं अपनी जिंदगी ठीक कर रही हूं.’ उन्होंने इसके तुरंत बाद एक और तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘आपकी तरफ थोड़ी शांति भेज रही हूं.’ लोगों को ये पोस्ट सामान्य लग सकते हैं, लेकिन इंटरनेट यूजर्स ने इसे उनके और युजवेंद्र चहल के बीच आई कथित ब्रेकअप का संकेत मान रहे हैं. खासकर तब, जब दोनों ने हाल में एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है.

(फोटो साभार: Instagram@rj.mahvash)
दोस्ती या कुछ और?
युजवेंद्र चहल और महवश के रिश्ते की चर्चा साल 2025 में कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से क्रिकेटर के तलाक के बाद शुरू हुई थी. दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया, जिससे उनके रोमांटिक रिश्ते की खबरें उड़ने लगीं. हालांकि, दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त ही बताया. चहल ने पहले भी इन अफवाहों पर नाराजगी जताई थी. उन्होंने एक पॉडकास्ट में साफ कहा था कि ऑनलाइन ट्रोलिंग के कारण आरजे महवश को काफी मानसिक परेशानी झेलनी पड़ी. उन्हें घर तोड़ने वाली तक कहा गया, जिस पर चहल ने दुख जताते हुए कहा था, ‘लोग जो चाहें सोच सकते हैं, लेकिन आरजे महवश को निशाना बनाना गलत है.’
युजवेंद्र चहल की निजी राय
युजवेंद्र चहल ने तलाक के बाद अपनी निजी जिंदगी पर बात करते हुए स्वीकार किया था कि वह दोबारा प्यार करने से नहीं डरते, लेकिन वह इमोशनल लेवल पर काफी संभलकर चलना चाहते हैं. उन्होंने कहा था, ‘मुझे इन सब चीजों को प्रोसेस करने में समय लगेगा. मैं जिससे दिल से जुड़ता हूं, उसे खोने से डरता हूं.’
About the Author

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
![]()











