Last Updated:
अंशुला का ताजा पोस्ट न केवल उनके रॉयल सफर की झलक दिखाता है, बल्कि उनके आत्मविश्वास और ग्रेसफुल शख्सियत को भी बयां करता है.
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर भले ही फिल्मी पर्दे से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता और उनका अंदाज हमेशा चर्चा में रहता है. हाल ही में उन्होंने दुनिया की सबसे लग्जरी ट्रेनों में शुमार ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ के अपने शाही अनुभव को फैंस के साथ साझा किया है.
ट्रेन के अंदर का जादुई अनुभव
शनिवार को इंस्टाग्राम पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए अंशुला ने अपने इस सफर को एक ‘सपने’ जैसा बताया. उन्होंने लिखा, ‘जैसे ही मैंने पैलेस ऑन व्हील्स में कदम रखा, मुझे किसी राजकुमारी जैसा महसूस होने लगा. ट्रेन का माहौल, बैकग्राउंड में बजता संगीत और वहाँ मौजूद लोग—हर चीज इतनी सटीक थी कि सब कुछ एक जादुई तालमेल जैसा लग रहा था.’
अंशुला का शानदार अनुभव
अंशुला ने इस आयोजन की मेहमाननवाजी की जमकर तारीफ की. उन्होंने बताया कि ट्रेन के अंदर मेहमानों के लिए खास हेयर स्टाइलिंग सैलून तक तैयार किया गया था. ट्रेन का भोजन और हर छोटी-बड़ी सुविधा का ख्याल रखने का तरीका वाकई शानदार था. इस शाही दिन का समापन जयपुर के ऐतिहासिक सिटी पैलेस में एक भव्य डिनर के साथ हुआ, जिसे अंशुला ने बेहद यादगार और दिल को छू लेने वाला बताया.
फैंस ने लुटाया प्यार
अंशुला तस्वीरों में एक बेहद खूबसूरत ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसमें उनकी सादगी और एलिगेंस देखते ही बन रही है. फैंस कमेंट सेक्शन में उनके इस ‘रॉयल लुक’ की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद जिसका बॉलीवुड में बड़ा नाम है, अंशुला ने अपनी अलग राह चुनी है. उनकी शैक्षणिक और पेशेवर उपलब्धियां काबिल-ए-तारीफ हैं. उन्होंने न्यूयॉर्क के बार्नार्ड कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है. वे दिग्गज कंपनी गूगल (Google) की कर्मचारी रह चुकी हैं. उन्होंने ऋतिक रोशन की कंपनी HRX में बतौर ऑपरेशंस मैनेजर भी अपनी सेवाएं दी हैं.
चैरिटी के लिए फंड भी जुटाती हैं अंशुला
अंशुला कपूर बॉलीवुड के मशहूर कपूर खानदान से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन उन्होंने ग्लैमर की दुनिया के बजाय कॉर्पोरेट और सोशल सेक्टर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. फिल्म निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत मोना शौरी कपूर की बेटी अंशुला केवल अपनी पेशेवर उपलब्धियों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने परोपकारी कार्यों के लिए भी जानी जाती हैं. उन्होंने ‘फैनकाइंड’ (Fankind) नाम का एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म शुरू किया है, जो फैंस को उनके पसंदीदा सितारों से मिलवाकर चैरिटी के लिए फंड जुटाता है. अपनी सादगी, ग्रेस और बॉडी-पॉजिटिविटी के संदेशों के कारण वे सोशल मीडिया पर युवाओं के लिए एक प्रेरणा के रूप में उभरी हैं.
About the Author

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
![]()










