Last Updated:
पलाश मुच्छल-स्मृति मंधाना बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के सबसे चर्चित कपल्स में शुमार थे. शादी के बंधन में बंधते रह गए इस कपल की राहें अब पूरी तरह अलग हो चुकी हैं. दोनों ने अपना रिश्ता खत्म करने के साथ ही सोशल मीडिया से एक-दूसरे की यादों को पूरी तरह से मिटा दिया है. पलाश मुच्छल पर स्मृति से बेवफाई का आरोप है और इन सबके बीच सिंगर ने अपने रिश्ते की सारी यादें मिटा दी हैं.
नई दिल्ली. स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल पिछले साल नवंबर में शादी के बंधन में बंधने वाले थे. दोनों के शादी के फंक्शन्स की शुरुआत भी हो गई थी. स्मृति मंधाना ने पलाश के नाम की मेहंदी भी रचा ली थी और दोनों को हल्दी भी लग गई थी, लेकिन शादी से ठीक पहले कुछ ऐसा हुआ जिससे 6 सालों का ये रिश्ता एक ही पल में तार-तार हो गया. पलाश मुच्छल पर स्मृति मंधाना को धोखा देने और उनसे बेवफाई करने का आरोप है. क्रिकेटर के बचपन के दोस्त ने सिंगर की काली-करतूतों को पर्दाफाश करते हुए बताया कि पलाश को शादी वाले दिन ही दूसरी लड़के के साथ बिस्तर में रंगे हाथों पकड़ा गया था.
इस पूरे विवाद के बीच पलाश मुच्छल ने बड़ा कदम उठा लिया है. सिंगर ने पहले ही एक्स-मंगेतर की सारी यादें मिटा डाली थीं. उन्होंने अपनी शादी के फंक्शन्स की सारी फोटोज और वीडियोज डिलीट कर दिए थे. यहां तक कि पलाश ने अपना वो प्रपोजल वीडियो भी डिलीट कर डाला था जो रातोंरात इंस्टाग्राम सेंसेशन बन गया था. अब स्मृति मंधाना के दोस्त विद्यान माने के आरोपों के बीच पलाश मुच्छल ने बची-खुची यादें भी मिटा डाली हैं.
View this post on Instagram
![]()










