Last Updated:
बॉलीवुड के हैडंसम हंक सुपरस्टार ऋतिक रोशन का इन दिनों एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में ऋतिक वॉकिंग स्टिक के सहारे चलते दिखाई दिए हैं. वीडियो देखते ही सुपरस्टार के फैंस काफी परेशान हो गए हैं. इस पोस्ट में उनके फैंस उनकी सेहत को लेकर सवाल कर रहे हैं और जल्द ही उनके ठीक होने की कामना भी कर रहे हैं.
नई दिल्ली. ऋतिक रोशन अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं. इस बार वह एक ऐसी वीडियो को लेकर चर्चा में हैं, जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी है. वायरल हो रहा ये वीडियो देख फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना करने लगे हैं. दरअसल, वीडियो में ऋतिक रोशन वॉकिंग स्टिक के सहारे चलते नजर आ रहे हैं.
वीडियो सामने आते ही हुई वायरल
ऋतिक रोशन के फैन उन पर जान छिड़कते हैं. ये वीडियो इस बात का सबूत दे रहा है.वायरल हो रहे इस वीडियो में ऋतिक की चिंता फैंस को ऐसी सताई कि लोग वीडियो पर लगातार कमेंट किए जा रहे हैं. बात अगर वीडियो में ऋतिक के लुक की करें तो उन्होंने कैप पहन रखी थी और वह एकदम नॉर्मल लुक में नजर आ रहे हैं. फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि ऋतिक को चोट कैसे लगी और उन्हें वॉकिंग स्टिक का सहारे चलने की आखिर वजह क्या है.
View this post on Instagram
![]()










