Last Updated:
भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर देश के ‘पद्म पुरस्कारों’ की घोषणा कर दी है. कला, संस्कृति और सिनेमा के क्षेत्र में अहम योगदान देने वाली कई दिग्गज हस्तियों को इस साल सर्वोच्च नागरिक सम्मानों के लिए चुना गया है. गृह मंत्रालय ने सूची में अभिनय जगत के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र सिंह देओल को मरणोपरांत देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा.
नई दिल्ली: भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर देश के ‘पद्म पुरस्कारों’ की घोषणा कर दी है. कला, संस्कृति और सिनेमा के क्षेत्र में अहम योगदान देने वाली कई दिग्गज हस्तियों को इस साल सर्वोच्च नागरिक सम्मानों के लिए चुना गया है. गृह मंत्रालय ने सूची में अभिनय जगत के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र सिंह देओल को मरणोपरांत देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा.
भारतीय संगीत की मशहूर गायिका अलका याज्ञनिक और साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी को ‘उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा’ के लिए पद्म भूषण के लिए चुना गया. कला के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए आर माधवन, प्रोसेनजीत चटर्जी और दिग्गज अभिनेता सतीश शाह (मरणोपरांत) को पद्म श्री से सम्मानित किया गया.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…
About the Author

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
![]()










