Last Updated:
मौनी रॉय के साथ करनाल इवेंट में बदसलूकी हुई. उन्होंने मंच छोड़ते हुए मिडिल फिंगर दिखाकर विरोध जताया. सोशल मीडिया वायरल होने के बाद बॉलीवुड सितारों ने उनका सपोर्ट किया.
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों कड़वे अनुभव और उसके प्रति अपने बेबाक रुख को लेकर चर्चा में हैं. हरियाणा के करनाल में आयोजित एक इवेंट के दौरान कुछ लोगों ने न सिर्फ एक्ट्रेस के साथ बदसलूकी की, बल्कि पब्लिक सिक्योरिटी और महिलाओं के सम्मान पर एक नई बहस छेड़ दी है. मौनी रॉय ने सोशल मीडिया के जरिए करनाल में हुई इस परेशान करने वाली घटना का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि इवेंट के दौरान वहां मौजूद कुछ मर्दों में कई बुजुर्ग भी शामिल थे. उन्होंने गंदे कमेंट किए और उनके निजी स्पेस का उल्लंघन किया.
मौनी ने बताया कि मना करने के बावजूद कुछ लोग लगातार उनके गलत एंगल से वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे. फोटो खिंचवाने के बहाने कुछ मर्दों ने उनके साथ शारीरिक छेड़छाड़ की कोशिश की. उन पर गुलाब फेंके गए और भद्दे इशारे किए गए. मौनी ने इस बात पर गहरा दुख जताया कि ये हरकतें करने वाले लोग उनकी दादा-दादी की उम्र के लग रहे थे, फिर भी उनका बर्ताव घिनौना था. एक्ट्रेस ने मंच से उतरते समय ‘मिडिल फिंगर’ दिखाकर अपना गुस्सा और विरोध जताया.
![]()










