नई दिल्ली: सुपरस्टार सलमान खान ने गणतंत्र दिवस के खास मौके पर देशभक्ति के रंग में रंगे एक बेहद इमोशनल और यादगार वीडियो के जरिए फैंस का दिल जीत लिया है. उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के पहले गाने ‘मातृभूमि’ को प्रमोट करते हुए अपनी संवेदनाएं जाहिर कीं. इस वीडियो की सबसे खास बात इसकी सादगी है. वीडियो में सलमान अपनी बहन अर्पिता के बच्चों के साथ बैठकर ‘मातृभूमि’ गाने की धुन को गुनगुना रहे हैं और बच्चे भी पूरे जोश के साथ उनका साथ दे रहे हैं. यह वीडियो मैसेज देता है कि देशप्रेम की भावना अगली पीढ़ी में भी उतनी ही गहरी है. इस गाने को बॉलीवुड की दिग्गज जोड़ी अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है. संगीत की कमान सलमान के पुराने दोस्त हिमेश रेशमिया ने संभाली है.
![]()










