Last Updated:
निर्माता राहुल जिंदल की लीडरशिप में सूर्यम एंटरटेनमेंट का नया कॉमेडी शो ‘घरवाली पेड़वाली’ टीवी पर बड़ी सफलता हासिल कर रहा है. वाराणसी पर बना यह शो अपनी अनोखी कहानी के जरिए दर्शकों को खूब हंसा रहा है. इस प्रोजेक्ट में राहुल जिंदल ने अनुभवी निर्माता पीयूष दिनेश गुप्ता और पेनिनसुला पिक्चर्स के साथ हाथ मिलाया है. शो में पारस अरोड़ा, प्रियमवदा कांत और ऋचा सोनी जैसे बेहतरीन कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं. शिक्षा जगत से मनोरंजन की दुनिया में कदम रखने वाले राहुल जिंदल के लिए यह शो एक बड़ी अचीवमेंट है.
नई दिल्ली: भारतीय टेलीविजन जगत में इन दिनों एक नया नाम चर्चा में है- राहुल जिंदल. उनके प्रोडक्शन वेंचर सूर्यम एंटरटेनमेंट के बैनर तले बना शो ‘घरवाली पेड़वाली’ फिल्महाल एंड टीवी और जी5 पर दर्शकों का दिल जीत रहा है. शो न केवल अपनी अनोखी कहानी के लिए सराहा जा रहा है, बल्कि यह दिग्गज प्रोडक्शन हाउस पेनिनसुला पिक्चर्स (अलिंद श्रीवास्तव और निसार परवेज) और सूर्यम एंटरटेनमेंट के बीच एक सफल साझेदारी का परिणाम भी है.
‘घरवाली पेड़वाली’ की सफलता के पीछे एक मजबूत क्रिएटिव टीम का हाथ है. जहां राहुल जिंदल प्रोजेक्ट में एक नया और मॉडर्न नजरिया लेकर आए हैं, वहीं उनके पार्टनर पीयूष दिनेश गुप्ता का 13 सालों का लंबा अनुभव शो को मजबूती दे रहा है. पीयूष गुप्ता ने इससे पहले ‘लांतरानी’, ‘रक्तांचल’ और ‘शिक्षा मंडल’ जैसे कई हिट प्रोजेक्ट्स दिए हैं.
शिक्षा के साथ-साथ मनोरंजन जगत में धमक
राहुल जिंदल का निर्माता बनने तक का सफर काफी प्रेरणादायक है. हरियाणा के भिवानी से ताल्लुक रखने वाले राहुल जिंदल शिक्षा जगत का एक बड़ा नाम हैं. वे सिक्किम स्थित सरदार पटेल विश्वविद्यालय के फाउंडर और प्रमुख हैं. साल 2012 में एक एजुकेशन काउंसलर के रूप में मुंबई आए राहुल का संपर्क बॉलीवुड की हस्तियों से हुआ. फिल्म सेटों के माहौल और कहानियों ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ मनोरंजन के क्षेत्र में भी कदम रखने का फैसला किया.
क्या है ‘घरवाली पेड़वाली’ की कहानी?
वाराणसी के बैकग्राउंड पर शो फैमिली कॉमेडी और सुपरनेचुरल एलिमेंट्स का एक बेहतरीन संगम है. कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है जो दो पत्नियों के बीच फंसा है, जिसमें से एक इंसान है और दूसरी एक आत्मा. इसमें पारस अरोड़ा, प्रियमवदा कांत, ऋचा सोनी, निहारिका रॉय, गीता बिष्ट हैं. कल्चरल बारीकियों और कॉमेडी के सटीक तड़के के साथ राहुल जिंदल ने साबित कर दिया है कि एक अच्छी कहानी किसी भी माध्यम पर अपनी जगह बना लेती है. ‘घरवाली पेड़वाली’ उनके करियर का एक टर्निंग पॉइंट है, जो उन्हें इंडस्ट्री के उभरते हुए निर्माताओं की कतार में खड़ा करता है.
About the Author

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
![]()










