मुंबई. सिंगर अरिजीत सिंह फैंस को चौंका दिया है. उन्होंने अचानक ही फिल्मी गानों से रिटायरमेंट का ऐलान किया. यानी वह अब प्लेबैक सिंगिंग असाइनमेंट नहीं लेंगे. उनकी आवाज सिर्फ बैकग्राउंड में नहीं बजतीं, बल्कि धीरे-धीरे यूथ की जिंदगी का हिस्सा भी बनीं हैं. प्यार हो या ब्रेकअप हो, उनके गानें लोगों का सहारा बने. अपनी फीलिंग बयां करना का जरिया बने. और अब, एक ऐसे पल में जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी, अरिजीत ने प्लेबैक सिंगिंग से दूर होने का फैसला किया है. उनकी रिटायरमेंट लोगों को चौंका दिया है.
अरिजीत सिंह एक्स पर नंबर एक पर ट्रेंड कर रहे हैं. फैंस उनके जाने से हताश और निराश हैं. यहां हम आपको लोगों के रिएक्शन बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “अरिजीत ने हमारी प्यारी की कहानी गाई हैं.”
अरिजीत सिंह ने दिए कई गाने.
एक और यूजर ने लिखा,”हमारे ब्रेकअप्स, हमारी हीलिंग… अरिजीत सिंह का दौर जिसमें हम बड़े हुए, वो खत्म हुआ.” एक और फैन ने लिखा, “प्लीज़ बस कह दो कि यह एल्गोरिदम की वजह से हुआ था और आप रिटायर नहीं हो रहे हैं.”

अरिजीत सिंह की रिटायरमेंट पर फैन निराश.
हालांकि, कई फैंस ने अरिजीत सिंह को उनके आगे के करियर के लिए शुभकामनाएं दीं और उनकी रिटायरमेंट को सपोर्ट किया. एक फैन ने लिखा, “भाई अपना जॉब छोड़कर पैशन फॉलो कर रहा है. इससे बड़ा रेसेशन इंडिकेटर क्या हो सकता है भाई.”

अरिजीत सिंह को बताया लेजेंड.
एक अन्य यूजर ने लिखा, “पहले जाकिर खान और अब अरिजीत सिंह.” एक फैन ने लिखा,”हैप्पी रिटायरमेंट.” ‘रिटायरमेंट’ शब्द ने फैंस को चौंका दिया, लेकिन अरिजीत सिंह ने जल्दी ही साफ कर दिया कि संगीत कहीं नहीं जा रहा है. उन्होंने लिखा,”साफ कर दूं कि मैं संगीत बनाना बंद नहीं करूंगा.” पूरी एक पीढ़ी के लिए अरिजीत सिर्फ गायक नहीं थे, वह एक एहसास थे. जब 2013 में ‘तुम ही हो’ आशिकी 2 में बजा, हिंदी फिल्म संगीत हमेशा के लिए बदल गया.

फैंस को अरिजीत सिंह की रियाटरमेंट पर नहीं हो रहा विश्वास.
अचानक, प्यार ज्यादा नाज़ुक लगने लगा, दिल टूटना ज्यादा सच्चा. ‘अगर तुम साथ हो’, ‘चन्ना मेरेया’, ‘फिर भी तुमको चाहूंगा’ और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ जैसे गाने सामूहिक थेरेपी सेशन बन गए, जो देर रात की बातों और चुपचाप अलविदा कहने के बाद बार-बार बजते थे. लेकिन अरिजीत सिर्फ दिल टूटने के बारे में नहीं थे.

अरिजीत सिंह को दे रहे भविष्य की शुभकामनाएं.
अरिजीत सिंह के गाने
अरिजीत सिंह ने हमें उम्मीद और गर्माहट भी दी — ‘हवाएं’, ‘मस्त मगन’, ‘अपना बना ले’, ‘सोच ना सके’ और ‘केसरिया’ ने हमें फिर से प्यार में पड़ने का एहसास दिलाया. ‘इलाही’ और ‘चलेया’ जैसे ट्रैक्स ने खुशी, हल्कापन और मूवमेंट जोड़ा, वहीं ‘लाल इश्क’, ‘पल’, ‘उसका ही बना’ और ‘सजनी’ जैसे गहरे गाने उन फैंस के फेवरेट बन गए जो ध्यान से सुनते थे.
![]()










