09:54 PM, 30-Jan-2026
GG vs MI Live Score: 37 पर मुंबई को तीसरा झटका
मुंबई को तीसरा झटका भी सोफी डिवाइन ने दिया। नेट शीवर ब्रंट दो रन बनाकर आउट हो गईं। फिलहाल क्रीज पर हरमनप्रीत कौर और अमेलिया केर मौजूद हैं।
09:44 PM, 30-Jan-2026
GG vs MI Live Score: 33 पर मुंबई को दूसरा झटका
मुंबई को दूसरा झटका काश्वी गौतम ने दिया। उन्होंने सजीवन सजना को फुलमाली के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 26 रन बना पाईं। अब ब्रंट का साथ देने हरमनप्रीत कौर आई हैं।
09:42 PM, 30-Jan-2026
GG vs MI Live Score: 23 पर मुंबई को पहला झटका
मुंबई को पहला झटका 23 के स्कोर पर सोफी डिवाइन ने दिया। उन्होंने हीली मैथ्यूज को बोल्ड किया। वह सिर्फ छह रन बना सकीं।
09:21 PM, 30-Jan-2026
GG vs MI Live Score: मुंबई की पारी शुरू
मुंबई की पारी शुरू हो चुकी है। सजीवन सजना और हीली मैथ्यूज क्रीज पर हैं। पारी का पहला ओवर रेणुका सिंह फेंक रही हैं।
09:03 PM, 30-Jan-2026
GG vs MI Live Score: गुजरात ने मुंबई के सामने 168 रन का लक्ष्य रखा
गुजरात ने मुंबई के सामने 168 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने 20 ओवर में चार विकेट पर 167 रन बनाए हैं। उनके लिए एश्ले गार्डनर ने 46 रन बनाए। इसके अलावा जॉर्जिया वेयरहम ने 44* रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, मुंबई के लिए अमेलिया केर ने दो विकेट लिए जबकि शबनिम इस्माइल और नेट शीवर ब्रंट ने एक-एक विकेट झटके।
08:51 PM, 30-Jan-2026
GG vs MI Live Score: गुजरात को चौथा झटका
गुजरात को चौथा झटका एश्ले गार्डनर के रूप में लगा। वह 28 गेंदों में 46 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। अब जॉर्जिया वेयरहम का साथ देने भारती फुलमाली आईं हैं।
08:43 PM, 30-Jan-2026
GG vs MI Live Score: 16 ओवर के बाद स्कोर 125/3
16 ओवर के बाद गुजरात ने तीन विकेट पर 125 रन बना लिए हैं। जॉर्जिया वेयरहम और एश्ले गार्डनर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है।
08:17 PM, 30-Jan-2026
GG vs MI Live Score: तीसरा विकेट गिरा
गुजरात को तीसरा झटका सोफी डिवाइन के रूप में लगा। नेट शीवर ब्रंट ने उन्हें अमेलिया के हाथों कैच कराया। वह 21 गेंदों में 25 रन बना सकीं। अब गार्डनर का साथ देने जॉर्जिया वेयरहम आई हैं।
08:14 PM, 30-Jan-2026
GG vs MI Live Score: गुजरात को दूसरा झटका
गुजरात को दूसरा झटका अमेलिया केर ने दिया। उन्होंने अनुष्का शर्मा को अपना शिकार बनाया। वह 31 गेंदों में 33 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। फिलहाल सोफी डिवाइन के साथ एश्ले गार्डनर क्रीज पर मौजूद हैं।
08:05 PM, 30-Jan-2026
GG vs MI Live Score: सोफी डिवाइन और अनुष्का शर्मा के बीच 30+ रन की साझेदारी
सोफी डिवाइन और अनुष्का शर्मा के बीच 30 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। आठ ओवर के बाद गुजरात का स्कोर एक विकेट पर 60/1 हो गया है।











