Last Updated:
फिल्मी दुनिया में वक्त बदलते देर नहीं लगती. एक दौर था जब स्टारकिड को हिट मशीन माना जाता था, लेकिन पिछले कुछ सालों से एक हिट मूवी के लिए उनका इंतजार खत्म ही नहीं हो रहा था. लगातार संघर्ष और फीकी पड़ती चमक के बीच साल 2026 उनके लिए नई उम्मीद लेकर आया. आखिरकार, 9 साल का लंबा सूखा खत्म हुआ और उनकी हालिया फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर सबको चौंका दिया.
इस बीच ‘कलंक’, बेबी जॉन, ‘कुली नंबर 1’, ‘भेड़िया’ और ‘जुगजग जियो’ जैसी फिल्में आईं, जिन्हें क्रिटिक्स ने तो सराहा, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर वो 300-400 करोड़ी वाला धमाका गायब था. ये सभी मूवीज या तो एवरेज साबित हुई या फिर बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप निकलीं.
350 करोड़ के पार हुई बॉर्डर 2 फिल्म
साल 2026 की शुरुआत वरुण के लिए किसी वरदान की तरह हुई. फिल्म बॉर्डर 2, 23 जनवरी को रिलीज हुई. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, 10 दिनों के भीतर ही इस फिल्म ने दुनियाभर में 374 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. वरुण धवन के करियर की यह पहली फिल्म है, जिसने इतनी तेजी से 350 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी दूसरे रविवार को 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है.
View this post on Instagram
![]()











