Last Updated:
नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘फैमिली बिजनेस’ के फर्स्ट लुक टीजर ने नेटिजेंस का ध्यान खींचा है. सीरीज में अनिल कपूर और विजय वर्मा के अलावा एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का भी खास रोल दिख रहाहै. वे सात साल बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं. टीजर में रिया की मौजूदगी को फैंस ने उनकी हिम्मत की जीत बताते हुए ‘फीनिक्स’ की तरह वापसी बताया. उन्हें नेटिजेंस का भरपूर प्यार और सहानुभूति मिल रही है.
रिया चक्रवर्ती का सीरीज में खास रोल.
नई दिल्ली: नेटफ्लिक्स ने सीरीज ‘फैमिली बिजनेस’ का फर्स्ट लुक टीजर जारी कर दिया है, जिसने रिलीज होते ही डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर तहलका मचा दिया है. विजय वर्मा और अनिल कपूर जैसे दिग्गज सितारों की सीरीज पॉलिटिक्स, फैमिली कलह और बड़ी चाहतों की एक जटिल कहानी की झलक देती है. हालांकि, इस टीजर का सबसे चौंकाने वाला पहलू एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की मौजूदगी रही. लगभग 7 साल के लंबे गैप के बाद अभिनय की दुनिया में रिया चक्रवर्ती की वापसी ने न केवल उनके फैंस को रोमांचित किया है, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री में एक नई बहस छेड़ दी है. टीजर में उनकी छोटी लेकिन असरदार झलक ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है, जिससे यह साफ है कि वह इस सीरीज का एक अहम हिस्सा होने वाली हैं.
सीरीज का टीजर सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुआ, रिया चक्रवर्ती के लिए सपोर्ट और प्यार की एक अभूतपूर्व लहर देखने को मिली जो दर्शक पिछले कुछ सालों में उनकी निजी और प्रोफेशनल चुनौतियों के गवाह रहे हैं, वे उनकी इस वापसी को लेकर काफी भावुक नजर आए. नेटिजेंस ने उनकी हिम्मत की सराहना करते हुए ढेरों मैसेज किए. कुछ फैंस ने लिखा, ‘इतने स्ट्रगल और मुश्किलों को झेलने के बाद उन्हें यह सम्मान मिलना ही चाहिए.’ कुछ ने उनके जज्बे को सलाम करते हुए उन्हें ‘फीनिक्स’ बताया, जो हर राख से दोबारा उठ खड़ा होता है. ‘वेलकम बैक रिया’ जैसे हैशटैग्स के साथ फैंस ने यह साफ किया कि वे एक्ट्रेस के ‘पावरफुल चैप्टर 2’ को लेकर कितने गंभीर और रोमांचित हैं.
View this post on Instagram
![]()











