Last Updated:
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी को यूं ही अन्ना नहीं कहा जाता, वो हमेशा अच्छी कहानियों और हुनर को सपोर्ट करने के लिए आगे रहते हैं. हाल ही में फिल्म ‘अस्सी’ का ट्रेलर देखने के बाद सुनील शेट्टी इसके मुरीद हो गए हैं. उन्होंने फिल्म की जमकर तारीफ करते हुए इसे एक बेहद निडर और दिल को छू लेने वाली कहानी बताया है. तापसी पन्नू और नसीरुद्दीन शाह जैसे सितारों से सजी यह फिल्म समाज की उस गंदी मानसिकता को बेनकाब करती है, जहां लड़कियों को सम्मान की नजर से नहीं देखा जाता. सुनील शेट्टी के इस सपोर्ट ने फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है.
तापसी पन्नू की फिल्म अस्सी 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर अस्सी फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है और तारीफ की. एक्टर का कहना है कि फिल्म हिंदी सिनेमा का बेहतरीन नमूना है. उन्होंने लिखा, ‘मैंने अभी-अभी अस्सी का टीजर देखा जो सिनेमा का बेहतरीन नमूना है. दिल को छू लेने वाली, निडर कहानी और ऐसे कलाकार जो सीधे आत्मा को प्रभावित करते हैं. यह फिल्म सिर्फ बोलती नहीं, बल्कि आपके दिल में बस जाती है. वाह.’
Just watched the teaser of Assi – cinema at its absolute best. Deeply moving, fearless storytelling and performances that cut straight to the soul.
![]()











