Last Updated:
Mahesh Babu Fees: एसएस राजामौली और महेश बाबू की जोड़ी फिल्म वाराणसी के साथ पर्दे पर आग लगाने को तैयार है. इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि दोनों ही दिग्गजों ने इसके लिए अपनी जी-जान लगा दी है. खबरों की मानें तो राजामौली और महेश बाबू ने पिछले तीन साल सिर्फ और सिर्फ इसी एक प्रोजेक्ट को दिए हैं. कहानी लिखने से लेकर शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन तक, दोनों ने खुद को पूरी तरह से ‘वाराणसी’ के लिए समर्पित कर दिया है. यह समर्पण ही दिखा रहा है कि राजामौली इस बार दर्शकों के लिए कुछ ऐसा ला रहे हैं, जो भारतीय सिनेमा की दिशा बदल देगा.
नई दिल्ली. मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली इन दिनों अपनी अब तक की सबसे बड़ी और मच अवेडेट फिल्म वाराणसी को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, जिसकी सबसे बड़ी वजह है राजामौली और सुपरस्टार महेश बाबू का पहली बार एक साथ आना. फिल्म ने रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है.

इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे और यह 7 अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. इसी बीच फिल्म की लीड स्टारकास्ट की फीस को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि राजामौली और महेश बाबू ने इस प्रोजेक्ट के लिए अपने जीवन के करीब 3 साल समर्पित कर दिए हैं.

चर्चा है कि एसएस राजामौली ने अपनी फीस के लिए एक बिल्कुल अलग रास्ता चुना है. उन्होंने मेकर्स से कोई तय सैलरी लेने के बजाय फिल्म के ओवरसीज थिएट्रिकल राइट्स की मांग की है. खबरों की मानें तो प्रोड्यूसर्स भी इस डील के लिए तैयार हो गए हैं. भारतीय सिनेमा के इतिहास में इसे अब तक की सबसे बड़ी प्रॉफिट-शेयरिंग डील मानी जा रही है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

आमतौर पर महेश बाबू एक फिल्म के लिए 100 से 150 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं, लेकिन ‘वाराणसी’ का मामला एकदम अलग और बड़े लेवल का है. इस फिल्म को पूरे 3 साल देने के बदले उन्हें हर साल 50 करोड़ के हिसाब से कुल 150 करोड़ रुपये की फिक्स्ड फीस मिल रही है.

खबर यह भी है कि महेश बाबू ने फिल्म वाराणसी के मुनाफे में 20 फीसदी हिस्सेदारी की डील भी पक्की की है. अगर इसे जोड़ दिया जाए तो एसएस राजामौली की फिल्म से उनकी कुल कमाई 250 करोड़ रुपये के पार जा सकती है. महेश बाबू की यह अब तक की सबसे बड़ी फीस बताई जा रही है.

फिल्म में किरदारों की बात करें तो महेश बाबू रुद्रा के रोल में नजर आएंगे, जो एक टाइम ट्रैवलर है और पूरी दुनिया की सैर करता है. वहीं, कई सालों बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रहीं प्रियंका चोपड़ा मंदाकिनी का किरदार निभाएंगी, जिसके लिए उन्होंने करीब 25-30 करोड़ रुपये लिए हैं.

महेश बाबू की फिल्म वाराणसी में पृथ्वीराज सुकुमारन विलेन कुंभा के रोल में नजर आएंगे, जिसके लिए उन्हें 25 करोड़ के आसपास फीस मिल रही है. कुछ समय पहले ही मूवी से उनका लुक वायरल हुआ जिसकी खूब तारीफ हुई. ‘वाराणसी’ की स्टारकास्ट में प्रकाश राज और आर माधवन जैसे सितारे भी शामिल हैं. ऑस्कर विजेता एमएम कीरावानी के संगीत, पीएस विनोद की सिनेमैटोग्राफी और श्री दुर्गा आर्ट्स के प्रोडक्शन तले बन रही ‘वाराणसी’ वाकई में एक भव्य सिनेमाई अनुभव होने वाली है.
![]()












