Last Updated:
बॉलीवुड की वो बोल्ड बाला जिसको एक नजर देखते ही दर्शक दीवाने हो जाते थे. उनकी खूबसूरती ने देश ही नहीं बल्कि विदेशी दर्शकों को भी दीवाना बना लिया था. एक्ट्रेस ने इमरान हाशमी के साथ इन्टिमेट सीन्स से तहलका मचा दिया था. ये हसीना उदिता गोस्वामी हैं जो आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं.
उदिता गोस्वामी एक ऐसा नाम जिसने 2000 के दशक की शुरुआत में अपनी बोल्ड इमेज, ग्लैमरस स्क्रीन प्रेजेंस और चर्चित फिल्मों से बॉलीवुड में अलग पहचान बनाई. उन्होंने कई फिल्मों में काम कर अपनी किस्मत आजमाई लेकिन वो कुछ खास सफल नहीं हो पाईं. आखिरकार उन्होंने एक्टिंग को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया.(फोटो साभार इंस्टाग्राम uditaagoswami)

उदिता गोस्वामी ने मॉडलिंग की दुनिया से कदम रखकर फिल्मों का रुख किया. उनकी लंबी कद-काठी और कॉन्फिडेंट अंदाज ने उन्हें जल्दी नोटिस में ला दिया. साल 2001 में आई फिल्म ‘पाप’ से उदिता गोस्वामी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया.(फोटो साभार इंस्टाग्राम uditaagoswami)

इस फिल्म में उनके बोल्ड सीन और इंटेंस किरदार ने उन्हें रातोंरात सुर्खियों में ला दिया. इसके बाद वह ‘धूप’, ‘जहर’, ‘अक्सर’ और ‘अगली और पगली’ जैसी फिल्मों में नजर आईं. खासतौर पर इमरान हाशमी के साथ उनकी केमिस्ट्री को उस दौर में काफी चर्चा मिली.(फोटो साभार इंस्टाग्राम uditaagoswami)
Add News18 as
Preferred Source on Google

उदिता गोस्वामी उन एक्ट्रेसेस में शामिल रहीं, जिन्होंने उस समय बोल्ड रोल्स को लेकर कोई झिझक नहीं दिखाई. ‘जहर’ और ‘अक्सर’ जैसी फिल्मों में उनके किरदार और गाने उस दौर के यूथ में बेहद पॉपुलर हुए. इमरान हाशमी के साथ उनकी सिजलिंग केमिस्ट्री को खूब पसंद किए जाने लगा.(फोटो साभार इंस्टाग्राम uditaagoswami)

जहां एक तरफ बोल्ड सीन्स से उदिता ने दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई, वहीं दूसरी तरफ ये उनके परेशानी का सबब बन गया. एक्ट्रेस को एक ही तरह के रोल में टाइपकास्ट कर दिया गया. मेकर्स उन्हें बस हॉट सीन्स में ही लेते थे.(फोटो साभार इंस्टाग्राम uditaagoswami)

लगातार कुछ फिल्मों के बाद उदिता का करियर धीरे-धीरे स्लो होने लगा. बड़े बैनर्स और मेनस्ट्रीम रोल्स से दूरी बढ़ती चली गई. उन्होंने चुनिंदा प्रोजेक्ट्स किए, लेकिन वह स्टारडम बरकरार नहीं रह सका, जिसकी उनसे उम्मीद की जा रही थी. इसके बाद उदिता ने धीरे-धीरे फिल्मों से दूरी बना ली और लाइमलाइट से पूरी तरह गायब हो गईं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम uditaagoswami)

उदिता गोस्वामी की पर्सनल लाइफ भी कम चर्चा में नहीं रही. सालों तक वह फिल्ममेकर मोहित सूरी के साथ रिलेशनशिप में रहीं. दोनों की लव स्टोरी इंडस्ट्री में काफी जानी-पहचानी थी. लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, साल 2013 में उदिता और मोहित सूरी शादी के बंधन में बंध गए.(फोटो साभार इंस्टाग्राम uditaagoswami)

शादी के बाद उदिता ने एक्टिंग से पूरी तरह ब्रेक ले लिया और परिवार को प्राथमिकता दी. आज वह दो बच्चों की मां हैं और अपनी फैमिली लाइफ में खुश नजर आती हैं. एक्ट्रेस अब डीजे (डिस्को जॉकी) के तौर पर पहचान बना रही हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम uditaagoswami)
![]()










