अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की आहट के बीच सोमवार को ईरान में हजारों लोगों को अंजाने नंबरों से संदेश आ रहे हैं। इन संदेशों में अमेरिका की ओर से की जाने वाली संभावित सैन्य कार्रवाई का जिक्र कर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ‘मैन ऑफ एक्शन’ बताया गया है। ईरानी मीडिया के हवाले से ये बात सामने आई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते कुछ दिनों में ईरान पर हमले की संभावना को लेकर कई बार इशारा किया है। गौरतलब है कि अमेरिका ने अपने दो बड़े विमानवाहक युद्धपोतों को पश्चिम एशिया में तैनात किया है। इसके साथ ही खाड़ी देशों में अपने सैनिकों की गतिविधियों को भी तेज कर दिया है।
ईरानी मीडिया की रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान में हजारों लोगों के मोबाइल फोन पर कथित तौर पर एक अलर्ट मैसेज आया। यह फारसी भाषा में लिखा गया संदेश था। इसमें लिखा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति कार्रवाई करने वाले व्यक्ति हैं, इंतजार करें और देखें। बताया जा रहा है कि ये संदेश अज्ञात नंबर से भेजे जा रहे हैं।
अन्य वीडियो












