Last Updated:
विजय और रश्मिका की जोड़ी अब ‘विरोश’ के नाम से जानी जा रही है और उनकी लव स्टोरी साउथ इंडियन सिनेमा की सबसे पॉपुलर कहानियों में से एक बन गई है. शादी की प्यारी तस्वीरों के साथ अब रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 24 फरवरी की उस जादुई रात रात की तस्वीरों को शेयर किया, जब दोनों परिवार के बीच में संगीत में जमकर डांस और मौज किया.
नई दिल्ली. इन दिनों साउथ सिनेमा के सबसे चर्चित जोड़े रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों चर्चा में हैं. उन्होंने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के आईटीसी मेमेंटोस होटल में एक पारंपरिक समारोह में विवाह किया था. अब शादी से ठीक पहले आयोजित हुए उनके संगीत समारोह की तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देख फैंस इसे ‘परीकथा’ यानी फेयरीटेल और ‘ब्रिजर्टन वाइब्स ‘ बता रहे हैं.

रश्मिका ने अपनी ड्रीमी संगीत सेरेमनी की झलकियां साझा की हैं, जो प्यार, हंसी और एक-दूसरे के लिए दिल छू लेने वाले सरप्राइज से भरी शाम थी. फैंस इन जादुई तस्वीरों पर फिदा हो रहे हैं, जो किसी परी कथा से कम नहीं लगतीं. फोटो साभार-@rashmika_mandanna/Instagram

संगीत की रात रश्मिका फाल्गुनी शेन पीकॉक डिजाइनर लेबल का सिल्वर घरारा पहनकर बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि विजय ने उनसे मैच करती हुई क्लासिक ब्लैक एथनिक वियर पहनी थी. सबसे ज्यादा वायरल वो GIF हुई, जिसमें विजय रश्मिका को प्रिंसेस स्टाइल में घुमा रहे हैं. फोटो साभार-@rashmika_mandanna/Instagram
Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके अलावा रश्मिका ने अपने देवर आनंद देवरकोंडा के साथ स्टेज पर परफॉर्म भी किया. वहीं, विजय ने भी रश्मिका मंदाना के लिए स्पेशल डांस परफॉर्मेंस दी. फोटो साभार-@rashmika_mandanna/Instagram

रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि यह रात प्यार, हंसी, आंसुओं और संगीत से भरी थी. उन्होंने डिजाइनर ब्रांड फाल्गुनी शेन पीकॉक के आउटफिट की भी जमकर तारीफ की . फोटो साभार@thedeverakonda/Instagram

उन्होंने फैन्स को विजय के स्पेशल डांस परफॉर्मेंस की झलक भी दिखाई. लेकिन जो सबसे ज्यादा हाइलाइट रहा, वह था कपल का ड्रीमी रोमांटिक नंबर, एक जादुई पल जो फैन्स को दीवाना बना रहा और कमेंट सेक्शन को प्यार से भर दिया. फोटो साभार@thedeverakonda/Instagram

ड्रीमी तस्वीरों के साथ रश्मिका ने एक नोट लिखा, ‘प्यार से भरी रात, खुशी के आंसू, हंसी, संगीत, गायन, चमक और हम पूरी रात नाचते रहे. यह वाकई सबसे मजेदार रात थी… विज्जू और मैं एक-दूसरे को सरप्राइज देना चाहते थे… परिवार हमें सरप्राइज देना चाहता था… परिवारों को इतनी आजादी से और इतनी अच्छी तरह नाचते देखकर पूरी तरह उत्साहित और सरप्राइज्ड होना.’

उन्होंने आगे कहा, ‘@falgunishanepeacockindia!! गाइज!!!!! स्टनिंग पीसेस!! गाइज!! अमेजिंग!! यह सुपर हेवी था लेकिन मैं पूरी रात इसमें रही!! 24.2.26! वह रात जब विजय और मैं एक साथ नाचे, परिवार और दोस्तों के प्यार से घिरे हुए!’ फोटो साभार-@rashmika_mandanna/Instagram

विजय ने भी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 24.02.26. हमारी संगीत नाइट. वह शाम जो हंसते-हंसते आंसू निकल आए, नाचते-नाचते पैरों की मेहराब दर्द करने लगी, हर किसी के स्पीच और सरप्राइज पर इमोशन्स निगलते हुए आंखों से आंसू बहने लगे. सुंदर लोगों से भरी एक बड़ी खुशहाल पार्टी. फोटो साभार@thedeverakonda/Instagram

फैंस ने कपल पर प्यार लुटा रहे हैं. एक कमेंट में लिखा, ‘सीधे परी कथा से निकला!!’ दूसरे ने लिखा, ‘स्क्रीमिंग रॉयल्टी.’ एक फैन ने कहा, ‘तो यही प्यार कैसा दिखता है.’ एक यूजर ने जोड़ा, ‘उन कैप्स से गैग्ड वे इंडियन ब्रिजर्टन वाइब्स दे रहे हैं.’ फोटो साभार@thedeverakonda/Instagram

विजय और रश्मिका पहली बार 2018 की फिल्म गीता गोविंदम में साथ काम करते हुए मिले. उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने पसंद किया और बाद में वे डियर कॉमरेड में फिर साथ आए. लंबे समय से उनकी डेटिंग की अफवाहें थीं लेकिन उन्होंने कभी कन्फर्म नहीं किया, भले ही फैंस उन्हें एक ही लोकेशन से तस्वीरें शेयर करते देखते रहते थे. फोटो साभार@thedeverakonda/Instagram

कपल ने पिछले साल अक्टूबर में सगाई की, लेकिन उन्होंने अपना रिलेशनशिप फरवरी में ही कन्फर्म किया, जब उन्होंने शादी की घोषणा की. रश्मिका और विजय ने 26 फरवरी को उदयपुर में करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में इंटीमेट लेकिन ग्रैंड सेरेमनी में शादी की. अब कपल हैदराबाद में 4 मार्च को इंडस्ट्री फ्रेंड्स के लिए ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट करने वाले हैं. फोटो साभार@thedeverakonda/Instagram
![]()










