11:15 PM, 04-Mar-2026
कृति सेनन ने ट्रेडिशनल अंदाज में ली एंट्री
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन स्टाइलिश लहंगा पहनकर रश्मिका और विजय के रिसेप्शन में शामिल हुईं।
11:08 PM, 04-Mar-2026
मृणाल ठाकुर ने भी रिसेप्शन में शिरकत की
बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी रश्मिका और विजय के रिसेप्शन में पहुंची थीं। वह साउथ की फिल्मों में भी अभिनय करती हैं।
10:24 PM, 04-Mar-2026
श्रीलाला भी रिसेप्शन में पहुंचीं
श्रीलाला भी ट्रेडिशन अटायर में रश्मिका और विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में पहुंचीं।
10:22 PM, 04-Mar-2026
अल्लू अर्जुन ने की रश्मिका और विजय से मुलाकात
अल्लू अर्जुन से मिले रश्मिका और विजय। साथ में क्लिक करवाए फोटो।
09:54 PM, 04-Mar-2026
अल्लू अर्जुन की स्वैग वाली एंट्री
रश्मिका ने अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म ‘पुष्पा’ फिल्म में अभिनय किया था। अपनी को-एक्ट्रेस के रिसेप्शन में वह भी शामिल हुए।
09:07 PM, 04-Mar-2026
रामचरण ने क्लिक करवाए फोटो
पिता चिरंजीवी के बाद रामचरण भी अपनी पत्नी संग रिसेप्शन में शामिल हुए।
09:01 PM, 04-Mar-2026
चिरंजीवी भी रिसेप्शन में आए नजर
चिरंजीवी भी विजय और रश्मिका को आशीर्वाद देने के लिए रिसेप्शन में शामिल हुए।
08:49 PM, 04-Mar-2026
नम्रता शिरोडकर भी रिसेप्शन में पहुंचीं
नम्रता शिरोडकर भी अपनी बेटी के साथ विजय और रश्मिका के रिसेप्शन में पहुंचीं। लेकिन साथ में महेश बाबू नजर नहीं आए।
08:41 PM, 04-Mar-2026
नागा चैतन्य भी पहुंचे
पिता नागार्जुन के अलावा नागा चैतन्य भी विजय और रश्मिका के रिसेप्शन में पहुंचे।
08:33 PM, 04-Mar-2026
रिसेप्शन में पहुंचे नागार्जुन
नागार्जुन ने विजय और रश्मिका के रिसेप्शन में अपनी पत्नी के साथ शिरकत की।











