Last Updated:
हैदराबाद में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन हुआ, जो फिल्मी सितारों की एक शानदार महफिल में तब्दील हो गया. इस खास मौके पर रश्मिका शाही पारंपरिक लुक में बेहद खूबसूरत दिखीं, वहीं विजय देवरकोंडा ने सादगी भरी सफेद आउटफिट में सबका ध्यान खींचा. सेरेमनी में मेगास्टार चिरंजीवी, राम चरण, उपासना, वेंकटेश और नाग अश्विन जैसे कई दिग्गज सितारों ने शिरकत करके कपल को आशीर्वाद दिया. रिसेप्शन में भले ही महेश बाबू शामिल नहीं हो सके, लेकिन उनका परिवार वहां मौजूद रहा. यह शाम हंसी-मजाक, पुराने फिल्मी साथियों के मिलन और नई शुरुआत के जश्न के नाम रही.
रश्मिका-विजय का अंदाज नेटिजेंस का दिल जीत रहा है. (फोटो साभार: Instagram@viralbhayani)
नई दिल्ली: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का रिसेप्शन किसी फिल्मी अवॉर्ड फंक्शन से कम नहीं था. जैसे ही यह प्यारा कपल हाथ में हाथ डाले और चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान लिए वेन्यू पर पहुंचा, तो वहां मौजूद फोटोग्राफर्स और फैंस की भीड़ में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला. इस खास शाम के लिए रश्मिका मंदाना ने मोनिका शाह का डिजाइन किया हुआ एक रॉयल आउटफिट चुना था, जिसमें वे भारतीय परंपरा और मॉडर्न स्टाइल का परफेक्ट मेल लग रही थीं. वहीं, विजय देवरकोंडा ने सादगी को तरजीह दी और सफेद रंग के लिबास में नजर आए. विजय का लेयर्ड मेटलिक चेन और उनकी ट्रिम की गई दाढ़ी उनके लुक को काफी स्टाइलिश और यूनिक बना रही थी.
जश्न में साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक के बड़े सितारे अपनी मौजूदगी दर्ज कराने पहुंचे. कपल ने मीडिया के सामने आकर फैंस का आभार जताया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. रिसेप्शन की शुरुआती रौनक बढ़ाने वालों में रश्मिका की ‘गुडबाय’ को-स्टार नीना गुप्ता और राधिका सरथकुमार अपने-अपने पति के साथ नजर आईं. हालांकि महेश बाबू किसी वजह से नहीं आ सके, लेकिन उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर और बेटी सितारा ने आकर कपल को शुभकामनाएं दीं. जैसे ही मेगास्टार चिरंजीवी ने एंट्री ली, बाहर खड़े फैंस के शोर से पूरा इलाका गूंज उठा. इसके अलावा, राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी, डग्गुबाती वेंकटेश, नानी और ‘कल्कि 2898 एडी’ के डायरेक्टर नाग अश्विन ने भी इस महफिल में चार चांद लगाए.
View this post on Instagram
![]()










