नई दिल्ली. फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ का गाना ‘अंग लगा दे’ न केवल अपनी बोल्डनेस के लिए जाना जाता है, बल्कि इसकी शूटिंग से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प और भावुक किस्सा भी है, जो यह बताता है कि रणवीर और दीपिका के बीच की केमिस्ट्री कितनी गहरी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘अंग लगा दे’ गाने के एक बेहद इंटेंस सीक्वेंस की शूटिंग चल रही थी। गाने में रणवीर और दीपिका को एक-दूसरे के बेहद करीब आना था और एक किस सीन फिल्माया जाना था, फिर जैसे ही भंसाली ने सीन के दौरान ‘कट’ बोला, आमतौर पर कलाकार तुरंत एक-दूसरे से अलग हो जाते हैं और टच-अप के लिए चले जाते हैं, लेकिन खबरों की मानें तो रणवीर और दीपिका उस समय अपने किरदारों और एक-दूसरे के प्रति आकर्षण में इस कदर डूबे हुए थे कि उन्होंने ‘कट’ की आवाज सुनी ही नहीं. वे कुछ और देर तक उसी अवस्था में रहे और एक-दूसरे में खोए रहे. सेट पर मौजूद सभी लोग और खुद भंसाली यह देखकर दंग रह गए कि उनके बीच की केमिस्ट्री कितनी रियल और पावरफुल है.
![]()










