Last Updated:
Israel Iran Conflict War Reason : मिडिल-ईस्ट में जारी संकट के बीच ईरानी एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ने स्थानीय लोगों की ओर से अपनी बात रखी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध की असल वजह भी बताई. एक्ट्रेस ने ईरान के शासन की पोल खोल दी. यहां तक कहा कि ईरान में अमेरिका-इजरायल की बमबारी से वहां के लोग खुश हैं.
ईरानी एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ने बताई ईरान-इजरायल युद्ध की असल वजह….
ईरानी एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ने ईरान के शासन की पोल खोलते हुए स्थानीय लोगों की ओर से अपनी बात रखी. एक्ट्रेस ने कहा कि वो भारत में सुरक्षित हैं. भारत मेरा देश है. अगर ईरान आजाद हो जाएगा तो मैं अपनी फैमिली से मिलने जरूर जाऊंगी. एक्ट्रेस ने युद्ध की असल वजह भी बताई.
एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा, ‘हर एक जिंदगी मायने रखती है. खास तौर पर बच्चों की. दुर्भाग्य से युद्ध में यह सब होता है इसीलिए वॉर नहीं होना चाहिए लेकिन यह सब कैसे हो गया? यह भी देखना चाहिए. एक शासन है जो पिछले 40 साल से डेथ टू अमेरिका, डेथ टू इजरायल बोल रहा है, चुपके से परमाणु बम बना रहा है जो कि अमेरिका-इजरायल और दुनिया के बाकी देशोंके लिए बहुत ही खतरनाक हो सकता है. आप मुझे बताइये कि आपको न्यूक्लियर बम क्यों चाहिए? आप अमरिका-इजरायल को खत्म करना चाहते हैं लेकिन आप अपने ही देश के लोगों की चिंता नहीं कर रहे हैं. आपको न्यूक्लियर बम क्यों चाहिए?’
‘ईरान के लोग परमाणु बम नहीं चाहते’
एक्ट्रेस ने ईरान शासन के बारे में आगे कहा, ‘आपने अपने पैसे का इस्तेमाल बम बनाने के लिए किया. आपने हूती, हिजबुल्लाह जैसे आतंकी संगठनों को पैसे दिए ताकि वो आपके दुश्मन देश पर हमला कर सकें. आप ही मुझे बताइये कि अगर कोई आपको और आपकी फैमिली को सालों से धमकी दे और बीच-बीच में आपके लोगों को मारे तो छिपकर कुछ ऐसा बनाए ताकि आपकी पूरी फैमिली को खत्म कर सके तो आप आगे आकर इनको स्टॉप नहीं करोगे. आप उनको मनमानी नहीं करने देंगे. यही हो रहा है. अमेरिका और इजरायल कई साल से कह रहे हैं कि वो डील करना चाहते हैं. मिसाइल बनाना बंद करो, परमाणु बम बनाना बंद करो. ईरान के लोग परमाणु बम नहीं चाहते. तो आप इसे क्यों बना रहे हैं? युद्ध इसी वजह से शुरू हुआ.’
ईरान में बम बरस रहे हैं और वहां के लोग खुश हैं : एलनाज नौरोजी
एक्ट्रेस ने कहा, ‘हमारे देश के लोग वहां के शासन से बहुत डरते हैं. अभी इतने सारे जो वीडियोज हैं, जो इतने हर्टफुल हैं. आपके देश में बम बरस रहे हैं और आप खुश हो रहे हैं. आप किस लेवल पर पहुंच गए हैं, जरा सोचिए. ईरान में बम बरस रहे हैं और वहां के लोग खुश हैं. यह कितनी दुखद बात है लेकिन जब आपके पास दूसरा कोई ऑप्शन है ही नहीं तो फिर यही विकल्प अच्छा लगने लगता है.’
About the Author

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें
![]()












