80 और 90 के दशक में बॉलीवुड में कई ऐसे रोमांटिक सॉन्ग्स रहे हैं जिनका आज तक कोई तोड़ नहीं है. सालों से ये गानें दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं. ऐसा ही एक गाना ट्विंकल खन्ना और अजय देवगन पर फिल्माया ‘जान ओ मेरी जान’ है. इस गाने के बोल कुछ ऐसे हैं, ‘मैंने रख ली जान हथेली पर मैं सदके प्रेम पहेली पर. मुझको नहीं जीना मरना है. जल्दी कर लो जो करना है मुझे दरिया विच डूब जाने दो ठहरो तूफ़ान तो आने दो. जान ओ मेरी जान मेरे सीने में तेरा दिल धड़के, तेरे सीने में मेरा दिल अलग-अलग अब जीना है मुश्किल…’. मनहर उधास और अल्का याग्निक की आवाज में ये गीत आज भी दिलों पर राज कर रहा है. इसके बोल आनंद बक्शी ने लिखे हैं.
![]()










