10:20 AM, 07-Mar-2026
बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने बढ़त बनाई
नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने बढ़त बनाई हुई है। पार्टी ने अब तक 28 सीटें जीतीं और कुल 90 सीटों पर बढ़त बनाए रखी है, जिससे पूर्व महापौर और रैपर बालेन’ शाह जीत के बेहद करीब हैं। बालेंद्र शाह ने कुल 39,284 वोट हासिल किए, जो उनके प्रतिद्वंदी से 28,991 वोट अधिक हैं।
प्रमुख पार्टियों का प्रदर्शन
राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP)- 28 सीटें
नेपाली कांग्रेस- 5 सीटें
नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी- 2 सीटें
CPN-UML- 1 सीट
10:08 AM, 07-Mar-2026
बालेन शाह की पार्टी ने हासिल की शानदार जीत
काठमांडू घाटी में हुए चुनावों में पूर्व महापौर और रैपर बालेन शाह की पार्टी, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने शानदार जीत हासिल की है। यह जानकारी नेपाल निर्वाचन आयोग ने साझा की है।
#WATCH | Nepal General Elections 2026 | Kathmandu | Former mayor and rapper Balendra ‘Balen’ Shah’s party, Rastriya Swatantra Party (RSP) has swept the polls in Kathmandu Valley, according to the Election Commission of Nepal
(Visual Source: ANI archive) pic.twitter.com/4TOIJ7Faf4
— ANI (@ANI) March 7, 2026
09:45 AM, 07-Mar-2026
ओली से आगे बालेन शाह
राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के वरिष्ठ नेता और पीएम पद उम्मीदवार बालेन शाह ने सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली पर अपनी बढ़त को और बढ़ा ली है। नवीनतम मतगणना के अनुसार शाह को 39,284 वोट मिले हैं, जबकि ओली को 10,293 वोट प्राप्त हुए हैं। जैसे-जैसे निर्वाचन क्षेत्र में मतगणना आगे बढ़ रही है बड़ा अंतर सामने आ रहा है।
09:30 AM, 07-Mar-2026
165 सदस्य चुने जाएंगे
वोटों की गिनती फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट (एफपीटीपी) सिस्टम के तहत चल रही है, जिसके जरिए संसद के निचले सदन के 165 सदस्य चुने जाएंगे।
09:02 AM, 07-Mar-2026
ओली की पार्टी पिछड़ी
ताजा अपडेट के अनुसार, आरसीपी 93 सीटों में आगे चल रही है, उसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री ओली की पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूनिफाइड मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट) को एक सीट पर जीत और 13 सीटों में बढ़त हासिल है। जबकि नेपाली कांग्रेस 10 सीटों में आगे है। नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) नौ इलाकों में आगे चल रही है।
08:59 AM, 07-Mar-2026
शाह को 39,284 वोट, ओली को मिले 10,293 वोट
काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी के पूर्व मेयर बालेन शाह, ओली के पारंपरिक राजनीतिक गढ़ में प्रधानमंत्री पद के दो उम्मीदवारों के बीच मुकाबले में हैं। वोटों की गिनती के अनुसार शाह को 39,284 वोट मिले हैं, जबकि ओली को 10,293 वोट मिले हैं।
08:53 AM, 07-Mar-2026
नेपाल चुनाव में नई पार्टी का उभार
चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, बालेन शाह की पार्टी (आरएसपी) अब तक 23 सीटें जीत चुकी है, जबकि 93 अन्य सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, पारंपरिक दलों में नेपाली कांग्रेस को 5 सीटें, नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी को 2 सीटें औरनेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) को 1 सीट मिली है।
08:25 AM, 07-Mar-2026
पारंपरिक दलों को झटका
नेपाल की प्रमुख पार्टियों को इस चुनाव में उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली है।
- नेपाली कांग्रेस ने अब तक 4 सीटें जीती हैं और 11 पर आगे है।
- नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) को 1 सीट मिली है और 11 सीटों पर बढ़त है।
- वहीं नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी ने 2 सीटें जीती हैं और 10 सीटों पर आगे चल रही है।
08:15 AM, 07-Mar-2026
बालेन शाह की RSP बड़ी जीत की ओर
चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, बालेन शाह की पार्टी (आरएसपी) अब तक 18 सीटें जीत चुकी है, जबकि 99 अन्य सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
08:10 AM, 07-Mar-2026
Nepal Election Result LIVE: राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने 28 सीटें जीतीं और 90 पर बढ़त; बालेन शाह जीत के करीब
Nepal Election Result LIVE: नेपाल में पांच मार्च को हुए मतदान के बाद अब मतगणना हो रही है। नेपाल के आम चुनाव के शुरुआती रुझान सियासी समीकरण बदलने के संकेत दे रहे हैं। शुरुआती आंकड़ों में बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी पारंपरिक दलों को कड़ी चुनौती देती दिख रही है। करीब 60 फीसदी मतदान के बीच केपी शर्मा ओली और गगन थापा जैसे बड़े नेता भी चुनावी मैदान में हैं। पढ़ें नेपाल चुनाव परिणाम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में….











