Last Updated:
रणवीर सिंह के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. फिल्म ‘धुरंधर 2’ यानी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर जो सस्पेंस बना था, उससे अब पर्दा उठ गया है. यह फिल्म 19 मार्च, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है, लेकिन असली धमाका तो एक दिन पहले ही हो जाएगा. खबर है कि मेकर्स भारत में 18 मार्च को ही इसके पेड प्रिव्यू शोज रखने का प्लान बनाया है. यानी अगर आप इस एक्शन थ्रिलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो आपके पास इसे ग्लोबल रिलीज से पहले देखने का शानदार मौका है.
19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2.
‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है. लेकिन ताजा खबरों की मानें, तो दर्शक ग्लोबल रिलीज से एक दिन पहले यानी 18 मार्च को ही इसके अर्ली शोज का लुत्फ उठा सकेंगे. मेकर्स ने पूरे भारत में फिल्म की पेड प्रिव्यू स्क्रीनिंग रखने का प्लान बनाया है, ताकि फैंस अपनी पसंदीदा फिल्म रिलीज से पहले ही देख सकें. माना जा रहा है कि ये शो 18 मार्च को शाम 5 बजे से शुरू हो सकते हैं.
प्रिव्यू शोज के लिए टिकटों की होगी बुकिंग
अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा, तो ट्रेलर लॉन्च होने के तुरंत बाद इन प्रिव्यू शोज के लिए टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो जाएगी. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर 7 मार्च को सुबह 11:01 बजे रिलीज हो चुका है. ट्रेलर लॉन्च से ठीक पहले लीड एक्टर रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी और साथ ही ट्रेलर रिलीज के समय पर भी मुहर लगाई.
रिलीज हो गया ‘धुरंधर 2’ का दमदार ट्रेलर
‘धुरंधर’ ने की 1300 करोड़ की कमाई
बता दें कि ‘धुरंधर’ का पहला पार्ट पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुआ था और यह 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक साबित हुई. इस एक्शन थ्रिलर ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के कई झंडे गाड़े, जिसमें भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म और उस समय की सबसे बड़ी ए-रेटेड भारतीय फिल्म बनने का रिकॉर्ड भी शामिल है. दुनियाभर में ‘धुरंधर’ ने 1300 करोड़ का ताबड़तोड़ बिजनेस किया.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
![]()










