2000 के दशक की शुरुआत में आई कई फिल्मों ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल न किया हो, लेकिन उनके गाने आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं. ऐसी ही एक फिल्म थी ये दिल आशिकाना , जो 2002 में रिलीज हुई थी. फिल्म भले ही बड़ी हिट साबित नहीं हो पाई, लेकिन इसका टाइटल ट्रैक ये दिल आशिकाना जबरदस्त लोकप्रिय हुआ. इस रोमांटिक गाने को मशहूर गायकों कुमार सानू और अलका याग्निक ने अपनी मधुर आवाज दी थी, जबकि इसका संगीत 90 के दशक की सुपरहिट जोड़ी नादिम-श्रवण ने तैयार किया था. फिल्म में करण नाथ और जिविधा शर्मा की जोड़ी नजर आई थी. खास बात यह है कि इस फिल्म को दिग्गज एक्ट्रेस अरुणा ईरानीने प्रोड्यूस किया था. रिलीज के करीब दो दशक बाद भी यह गीत आशिकों की पहचान बना हुआ है. यह गाना प्यार की मासूमियत और जज्बातों को बयां करता है, जो 90s रोमांस का प्रतीक बन चुका है.
![]()










