12:37 PM, 08-Mar-2026
दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। इनमें लगभग 12.3 किमी का मजलिस पार्क-मौजपुर बाबरपुर (पिंक लाइन) कॉरिडोर और लगभग 9.9 किमी का दीपाली चौक-मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन) कॉरिडोर शामिल हैं।
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi will shortly inaugurate two new corridors of the Delhi Metro. These include the Majlis Park-Maujpur Babarpur (Pink Line) corridor of around 12.3 km and the Deepali Chowk-Majlis Park (Magenta Line) corridor of around 9.9 km.
The new… pic.twitter.com/HFPWr7JyOG
— ANI (@ANI) March 8, 2026
12:27 PM, 08-Mar-2026
महत्वपूर्ण रहा यह प्रोजेक्ट
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि यह कॉरिडोर इंजीनियरिंग की दृष्टि से भी अहम है। दीपाली चौक-मजलिस पार्क कॉरिडोर का एक हिस्सा लगभग 28.36 मीटर की ऊंचाई तक जाता है। यह दिल्ली मेट्रो के एलिवेटेड सेक्शनों में सबसे ऊंचे हिस्सों में से एक है। वहीं, मजलिस पार्क-मौजपुर बाबरपुर कॉरिडोर के निर्माण में यमुना नदी पर एक नए पुल का निर्माण करना पड़ा और डबल-डेकर वायडक्ट तैयार किया गया। यह दिल्ली मेट्रो का यमुना नदी पर पांचवां पुल है।
12:26 PM, 08-Mar-2026
मैजेंटा का हिस्सा भी पूरा, नोएडा तक मिलेगी राहत
दीपाली चौक से मजलिस पार्क तक का कॉरिडोर मैजेंटा लाइन का हिस्सा है। इसकी लंबाई 9.92 किलोमीटर है। इसमें 7 एलिवेटेड स्टेशन हैं। यह कॉरिडोर पहले से संचालित बोटेनिकल गार्डन-कृष्णा पार्क एक्सटेंशन मैजेंटा लाइन का विस्तार है। इसके जुड़ने से मैजेंटा लाइन की कुल लंबाई लगभग 49 किलोमीटर हो जाएगी। इसके चालू होने से दीपाली चौक, मधुबन चौक, उत्तरी पीतमपुरा-प्रशांत विहार, हैदरपुर गांव, हैदरपुर बादली मोड़, भलस्वा और मजलिस पार्क पहुंचना आसान होगा।
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi will shortly inaugurate two new corridors of the Delhi Metro. These include the Majlis Park-Maujpur Babarpur (Pink Line) corridor of around 12.3 km and the Deepali Chowk-Majlis Park (Magenta Line) corridor of around 9.9 km.
The new… pic.twitter.com/HFPWr7JyOG
— ANI (@ANI) March 8, 2026
12:24 PM, 08-Mar-2026
दिल्ली की पहली रिंग मेट्रो पूरी, पूर्वी दिल्ली को बड़ी राहत
मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर सेक्शन की लंबाई 12.3 किलोमीटर है। इसके 8 एलिवेटेड स्टेशन हैं। यह कॉरिडोर पहले से चालू मजलिस पार्क-शिव विहार पिंक लाइन का हिस्सा है। नया कॉरिडोर शुरू होने से दिल्ली को देश की पहली रिंग मेट्रो मिलेगी। पिंक लाइन का पूरा कॉरिडोर करीब 71.56 किलोमीटर होगी। इस पर मेट्रो चलने से मजलिस पार्क, बुराड़ी, झड़ौदा माजरा, जगतपुर-वजीराबाद, सूरघाट, नानकसर-सोनिया विहार, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार और मौजपुर-बाबरपुर जैसे इलाके सीधे मेट्रो से जुड़ जाएंगे।
12:24 PM, 08-Mar-2026
मेट्रो परियोजनाओं की कुल लागत 18,300 करोड़ से अधिक
दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने पिंक लाइन पर मजलिस पार्क–मौजपुर और मैजेंटा लाइन पर दीपाली चौक–मजलिस पार्क सेक्शन पर मेट्रो संचालन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। ट्रायल रन के बाद कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) ने यात्रियों के लिए संचालन की मंजूरी दे रखी है। वहीं, दिल्ली मेट्रो के फेज-पांच (ए) के तहत तीन नए कॉरिडोर के निर्माण का शिलान्यास भी होना है। इन मेट्रो परियोजनाओं की कुल लागत 18,300 करोड़ रुपये से अधिक है।
12:02 PM, 08-Mar-2026
प्रधानमंत्री मोदी ने 15,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री ने जनरल पूल रेजिडेंशियल अकोमोडेशन (जीपीआरए) पुनर्विकास योजना के तहत ₹15,200 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ सरोजिनी नगर में जीपीआरए टाइप-5 क्वार्टर का दौरा किया और महिला आवंटियों को नए फ्लैटों की चाबियां सौंपी। उन्होंने कुछ महिला मजदूरों से भी बातचीत की।
ये परियोजनाएं सरोजिनी नगर, नेताजी नगर, कस्तूरबा नगर और श्रीनिवासपुरी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में संचालित की जा रही हैं। इनका उद्देश्य जीपीआरए कॉलोनियों का आधुनिकीकरण करना और सरकारी कर्मचारियों व प्रशासनिक कार्यालयों के लिए विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा तैयार करना है।
11:45 AM, 08-Mar-2026
PM Modi Delhi Visit Live: पीएम मोदी की दिल्ली को ₹33,500 करोड़ की सौगात, मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आठ मार्च को मेट्रो के दो काॅरिडोर चालू हो जाएंगे। इसमें से एक काॅरिडोर के शुरू होने से दिल्ली को देश की पहली रिंग मेट्रो मिलेगी। वहीं, तीन अन्य काॅरिडोर की नींव भी रखी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन प्रोजेक्टों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनके पूरा होने के बाद दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को विस्तार मिलेगा। आवाजाही निर्बाध होने से सड़कों पर वाहनों की संख्या कम होगी। इससे आबोहवा भी साफ होगी।











