Last Updated:
बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक और दमदार किरदार निभाने वाले स्टार रणवीर सिंह आज इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस पाने वाले स्टार्स में से एक हैं. रणवीर सिंह अपनी हर फिल्म के साथ उनकी फीस को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. सुपरहिट फिल्मों और दमदार किरदारों की बदौलत उन्होंने इंडस्ट्री में ऐसी जगह बनाई है कि अब उनकी प्रति फिल्म कमाई करोड़ों में पहुंच चुकी है.
नई दिल्ली. रणवीर सिंह की हालिया रिलीज फिल्म धुरंधर से उनके करियर को फिर से रफ्तार मिली है. करियर की शुरुआत से ही वह अपने काम से फैंस का दिल जीत रहे हैं.आज वह एक फिल्म के लिए करोड़ों चार्ज करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं अपने करियर की डेब्यू फिल्म में उन्होंने बहुत कम फीस लेकर काम किया था.

रणवीर सिंह ने अपने करियर में कई ऐसी फिल्मों में काम किया है, जिनमें उनके रोल देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए थे. वह अपने काम के साथ-साथ अपनी फिल्म की फीस की को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. अपनी दमदार एक्टिंग, जबरदस्त एनर्जी और अलग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले रणवीर आज बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं. आइए जानते हैं कि वह फिल्मों के लिए कितनी रकम चार्ज करते हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह एक फिल्म के लिए करीब 20 से 30 करोड़ रुपये तक फीस चार्ज करते हैं. लेकिन उनकी ये फीस फिल्म के बजट, बैनर और उनके रोल के मुताबिक ही तय की जाती है. बड़े प्रोजेक्ट्स और मल्टी-स्टारर फिल्मों में कभी-कभी एक्टर्स मुनाफे में हिस्सेदारी भी लेते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

रणवीर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से की थी. पहली ही फिल्म से उन्होंने साबित कर दिया कि वह इंडस्ट्री पर राज करेंगे. इस फिल्म में उनके अपोजिट अनुष्का शर्मा नजर आई थीं. फिल्म में दोनों की जोड़ी काफी पसंद की गई थी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह ने अपनी डेब्यू फिल्म के लिए बहुत ही कम फीस चार्ज की थी. एक रिपोर्ट के मुताबिक उस दौरान रणवीर को 15 से 20 लाख रुपये के बीच फीस मिली थी, जो उनके शुरुआत दौर के हिसाब से काफी कम थी.

अपने अब तक करियर में रण‘रामलीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावत’ और ‘सिंबा’ जैसी फिल्मों में काम किया है. बाजीराव में खिलजी के किरदार ने तो उन्हें एक्टर से सुपरस्टार की कतार में खड़ा कर दिया. लगातार हिट फिल्मों और दमदार किरदारों की वजह से उनकी मार्केट वैल्यू में जबरदस्त इजाफा हुआ.

उनकी हालिया फिल्म ‘धुरंधर’ में भी रणवीर सिंह ने अपने रोल से तहलका मचा दिया था. इस फिल्म में भी रणवीर अपनी कमाई को लेकर खूब सुर्खियों में रहे थे. टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए रणवीर सिंह ने 20 से 50 करोड़ फीस चार्ज की थी.

बता दें कि फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी काफी पैसा कमाते हैं.हर ब्रांड डील के लिए रणवीर 3 से 5 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं. इसके अलावा इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए या फोटो, रील डालने पर उन्हें 80 लाख रुपये मिलते हैं. 15 करोड़ की गाड़ियों का कलेक्शन भी उनके पास है. . Celebrity Net Worth के मुताबिक, वह तकरीबन 30 मिलियन डॉलर यानी लगभग 250 करोड़ रुपये है.
![]()










