Last Updated:
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार में कार क्रैश करके सबको चौंका दिया. उनकी इस आत्मघाती कोशिश की रजत दलाल ने कड़ी निंदा की है. रजत दलाल ने इसे पूरी तरह गलत बताते हुए कहा कि जीवन की समस्याओं से भागना समाधान नहीं है. उन्होंने अनुराग को उनके आने वाले बच्चे और भविष्य की खुशियों की याद दिलाई और कहा कि लाखों फॉलोअर्स वाले व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए. रजत ने साफ किया कि वह इस तरह के जानलेवा कदम का रत्ती भर भी सपोर्ट नहीं करते.
अनुराग डोभाल की हरकत से लोग नाराज हो रहे हैं.
नई दिल्ली: यूट्यूबर और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसी हरकत की, जिसने हर किसी को सन्न कर दिया है. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कार चलाते हुए अनुराग इंस्टाग्राम पर लाइव आए और अपनी निजी जिंदगी के दुखों और अकेलेपन का जिक्र करने लगे. वीडियो में वह काफी भावुक और परेशान दिख रहे थे. दिल दहला देने वाला पल तब आया जब उन्होंने ‘चलो फाइनल राइड पर चलते हैं’ कहा और इसके तुरंत बाद उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई. लाइव स्ट्रीम अचानक बंद हो गई और स्क्रीन पर अंधेरा छा गया. इस घटना ने इंटरनेट पर मानसिक सेहत और सोशल मीडिया के दबाव को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है.
रजत दलाल का कड़ा मैसेज
संवेदनशील मुद्दे पर इन्फ्लुएंसर रजत दलाल ने खुलकर अपनी बात रखी है और अनुराग के इस कदम की कड़ी निंदा की है. इंस्टाग्राम लाइव के जरिए रजत ने साफ कहा कि वह इस तरह के आत्मघाती व्यवहार का 1 प्रतिशत भी सपोर्ट नहीं करते. रजत ने सवाल उठाया कि आखिर कोई इंसान इतना कैसे टूट सकता है कि अपनी जान लेने पर उतारू हो जाए? उन्होंने बड़े भाई की तरह समझाते हुए कहा कि जिंदगी में मुश्किलें किसके साथ नहीं आतीं. किसी का दिल टूटता है, तो कोई आर्थिक तंगी से जूझता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप हार मान लें. रजत दलाल ने अनुराग को याद दिलाया कि उनके लाखों फॉलोअर्स हैं और उन्हें यह सोचना चाहिए कि उनके इस तरह के कंटेंट का युवाओं पर क्या असर पड़ेगा.
![]()










