Last Updated:
टी20 वर्ल्ड कप के रोमांचक फाइनल में जैसे ही टीम इंडिया ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की और पूरा स्टेडियम एक अलग ही जोश में डूब गया. जीत की खुशी के उस चरम पल में जब एआर रहमान का आइकॉनिक गाना ‘वंदे मातरम’ गूंजना शुरू हुआ, तो वहां मौजूद हर शख्स के रोंगटे खड़े हो गए. उसी वक्त हजारों दर्शकों ने एक सुर में इस गाने को गाना शुरू कर दिया. देशभक्ति से लबरेज संगीत और वर्ल्ड चैंपियन बनने के इस जादुई मेल ने सोशल मीडिया पर भी आग लगा दी है.
टीम इंडिया की जीत के बाद जश्न में डूबा देश.
जैसे ही भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी विकेट चटकाया और टीम इंडिया ने वर्ल्ड चैंपियन का खिताब अपने नाम किया, पूरा स्टेडियम ‘इंडिया-इंडिया’ के नारों से गूंज उठा. लेकिन असली गूजबंप्स वाला पल तब आया, जब अचानक स्पीकर्स पर एआर रहमान का आइकॉनिक गाना वंदे मातरम बजने लगा. स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों ने एक सुर में वंदे मातरम गाना शुरू कर दिया. ऐसा लग रहा था मानो पूरा देश एक ही धड़कन से धड़क रहा हो.
View this post on Instagram
![]()











