Last Updated:
जूनियर एनटीआर की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. हालांकि, उनके लिए यह दीवानगी बेंगलुरु के एक अस्पताल में भारी पड़ गई. अपने चहेते सितारे के लिए लोग इस कदर बेकाबू हुए कि वहां जबरदस्त अफरा-तफरी मच गई. भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. हालांकि, इतने तनाव के बावजूद एक्टर ने अपनी कार के सनरुफ से बाहर निकलकर फैंस का अभिवादन किया.
सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का वीडियो हुआ वायरल.
नई दिल्ली. साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है, लेकिन कभी-कभी यही दीवानगी भारी पड़ जाती है. हाल ही में एक अस्पताल के उद्घाटन के दौरान कुछ ऐसा ही हुआ, जहां अपने चहेते सितारे की एक झलक पाने के लिए फैंस बेकाबू हो गए और देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी मच गई. हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को भीड़ को संभालने के लिए लाठीचार्ज तक करना पड़ा. इस हंगामे में अस्पताल का एस्केलेटर भी डैमेज हो गया. हालांकि, इतने तनाव के बावजूद जूनियर एनटीआर ने अपने फैंस को निराश नहीं किया.
Tarak anna waving hands at fans who gathered outside the KIMS Hospitals in Mahadevapura, Bengaluru 💥🌋
![]()











