भारत ने टी-20 विश्वकप के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद आकाश रेजिडेंसी वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने मिठाई वितरित कीं और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। सोसायटी के उपाध्यक्ष राजू आंबेडकर ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है।
यह जीत पूरे देश के लिए गर्व का पल है और सोसाइटी में भी उत्साह का माहौल है। इस दौरान अतुल चौधरी, जितेंद्र प्रसाद, सुनील कुमार दास, मुखिया, शौर्य वंश सिंह, हिमांशी सिंह, रजनी गुप्ता आदि मौजूद रहीं।

2 of 9
भारत के फाइनल जीतने के बाद जश्न मनाते लोग
– फोटो : अमर उजाला
टीम इंडिया की शानदार जीत पूरे देश के लिए गर्व का पल है। खिलाड़ियों ने फाइनल में अनुशासन, धैर्य और बेहतरीन रणनीति का परिचय दिया। ऐसी बड़ी जीत युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करती है और उन्हें आगे बढ़ने का हौसला देती है। – सुनील कुमार, जिला क्रीड़ाधिकारी

3 of 9
भारत के फाइनल जीतने के बाद जश्न मनाते लोग
– फोटो : अमर उजाला
फाइनल मुकाबले में भारत का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया और निर्णायक मैच में भी उसी लय को बरकरार रखा। इस जीत से युवा खिलाड़ियों में खेल के प्रति उत्साह और बढ़ेगा। – बदरुद्दीन, क्रिकेट कोच

4 of 9
भारत के फाइनल जीतने के बाद जश्न मनाते लोग
– फोटो : अमर उजाला
टीम इंडिया की यह जीत शानदार टीमवर्क का नतीजा है। बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा। ऐसे मुकाबले युवाओं को अनुशासन और रणनीति का तरीका सिखाते हैं। – अजय पाठक, संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ

5 of 9
भारत के फाइनल जीतने के बाद जश्न मनाते लोग
– फोटो : अमर उजाला
भारत ने फाइनल में संतुलित और आत्मविश्वास से भरा खेल दिखाया। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में खिलाड़ियों का तालमेल देखने को मिला। इस तरह की जीत देशभर के युवाओं को क्रिकेट की ओर आकर्षित करती है। – सचिन कुमार तोमर, क्रिकेट कोच
![]()











