साल 1967 में रिलीज हुई फिल्म ‘पत्थर के सनम’ में वहीदा रहमान, मुमताज और मनोज कुमार नजर आए थे. ये फिल्म उस दौर में काफी पसंद की गई थी. फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे. खासतौर पर फिल्म का गाना, ‘पत्थर के सनम, तुझे हमने मोहब्बत का खुदा माना’. इस गाने को उस दौर में काफी पसंद किया गया था. फिल्म के इस गाने में मनोज कुमार भरी महफिल में वहीदा रहमान को गाने के जरिए ताने मारते हैं. मुमताज भी वहीदा के साथ खड़ी-खड़ी देखती रहती है. ये गाना आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में खास जगह रखता है.इस गाने को आवाज मोहम्मद रफी ने दी है. उन्होंने अपनी आवाज में इस गाने को यादगार बना दिया.यह गाना अपने दर्दभरे बोल से लोगों को भावुक होने पर मजबूर कर देता है. फिल्म का संगीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने दिया है.
![]()











