Last Updated:
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में 7 मार्च को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया. अब फिल्म की रिलीज से पहले रणवीर सिंह ने एक नया पोस्टर शेयर कर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है.
फैंस ने कर डाली कमेंट की बारिश
नई दिल्ली. रणवीर सिंह के फैंस उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच रणवीर सिंह ने फिल्म का नया पोस्टर फैंस के साथ शेयर किया है. पोस्टर के सामने आते ही फैंस ने इस पर कमेंट करना शुरू कर दिया है. कुछ लोग इसे ऑस्कर विनर बता रहे हैं, तो कुछ पोस्टर को देखकर कह रहे हैं कि रणवीर इस फिल्म से अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं.
रणवीर सिंह के पोस्ट ने मचा दी खलबली
हाल ही में रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म धुरंधर 2 का नया पोस्टर जारी किया है. इस पोस्टर में रणवीर सिंह का इंटेंस लुक नजर आ रहा है. रणवीर ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन भी लिखा है, ‘भगवान का प्रकोप आ रहा है. #धुरंधरदरिवेंज 19 मार्च 2026 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. रणवीर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
View this post on Instagram
![]()










