Last Updated:
दिग्गज लेखक सलीम खान की सेहत में अब तेजी से सुधार हो रहा है, जिससे उनके फैंस और परिवार ने राहत की सांस ली है. दिमाग में ब्लड क्लॉट की शिकायत के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. ताजा जानकारी के मुताबिक, इलाज का सकारात्मक असर दिख रहा है और उनकी स्थिति अब काफी स्थिर है. अगर रिकवरी की रफ्तार यही रही, तो डॉक्टर्स उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे सकते हैं.
सलीम खान की फैमिली ने ली राहत की सांस.
नई दिल्ली. बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान की सेहत को लेकर सुखद खबर है. 17 फरवरी, 2026 को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराए गए 88 वर्षीय लेखक की स्थिति में अब तेजी से सुधार हो रहा है. डॉक्टरों के अनुसार, उनके स्वास्थ्य में इसी तरह निरंतर सुधार जारी रहा, तो अगले उन्हें जल्द ही डिस्चार्ज किया जा सकता है. इस खबर से सलमान खान सहित पूरे परिवार और उनके फैंस ने बड़ी राहत महसूस की है.
तीन-चार दिनों में मिल सकती है छुट्टी
सलीम खान की सेहत को लेकर ताजा अपडेट ने खान परिवार और प्रशंसकों को बड़ी राहत दी है. इलाज के बाद उनकी स्थिति में काफी सुधार देखा जा रहा है. डॉक्टरों के अनुसार, अगर उनकी रिकवरी इसी रफ्तार से जारी रही, तो अगले तीन से चार दिनों के भीतर उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है. इस खबर से सलमान खान समेत पूरे परिवार ने चैन की सांस ली है.
सलीम खान का सफल रहा इलाज
जर्नलिस्ट ने यह भी बताया कि पिछला कुछ समय खान परिवार के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन अब मेडिकल सुपरविजन में सलीम खान की हालत स्थिर है और वह लगातार बेहतर हो रहे हैं. अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही लीलावती अस्पताल के विशेषज्ञों की टीम उनके स्वास्थ्य पर पैनी नजर रखे हुए थी. उनके दिमाग में मौजूद ब्लड क्लॉट का सफल इलाज किया गया है और डॉक्टर उनके अब तक के प्रोग्रेस से पूरी तरह संतुष्ट नजर आ रहे हैं.
फैंस मांग रहे सलामती की दुआएं
अस्पताल में इलाज के दौरान सलीम खान का पूरा परिवार साये की तरह उनके साथ बना रहा. वहीं, देशभर में मौजूद उनके अनगिनत फैंस और शुभचिंतक लगातार उनकी सलामती की दुआएं मांग रहे हैं. उनकी सेहत में आते सुधार को देखते हुए अब खान परिवार काफी उम्मीद में है. डॉक्टरों से फाइनल क्लीयरेंस मिलते ही सलीम खान बहुत जल्द अपने घर वापस लौट आएंगे.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
![]()











