Last Updated:
बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई. इन कलाकारों ने पहली फिल्म से सफलता हासिल की, लेकिन फिर उनका करियर डगमगाने लगा. रणवीर सिंह भी एक ऐसे ही सुपरस्टार हैं. ‘पद्मावत’, ‘राम लीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘गली बॉय’ जैसी फिल्मों से रणवीर सिंह ने खुदको आज के दौर के सुपरस्टार के तौर पर स्थापित किया है. लेकिन एक दौर ऐसा आया कि रणवीर की 3 फिल्में फ्लॉप हो गईं और मेकर्स को 550 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा.
आज के दौर के मोस्ट वर्सेटाइल और एनर्जेटिक सितारों में शामिल रणवीर सिंह का करियर कई उतार-चढ़ाव से गुजरा है. एक्टर ने साल 2010 में यशराज की फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से एक्टिंग डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा लीड रोल में नजर आई थीं. ‘बैंड बाजा बारात’ बॉक्स-ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी. इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के साथ रणवीर सिंह की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था.(फोटो साभार इंस्टाग्राम ranveersingh)

रणवीर सिंह को पहली फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से इंडस्ट्री में शानदार शुरुआत मिली थी. इस फिल्म में उन्होंने बिट्टू शर्मा नाम के एक दिल्ली के लड़के का किरदार निभाया, जो अपनी दोस्त के साथ मिलकर वेडिंग प्लानिंग का बिजनेस शुरू करता है. फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा नजर आई थीं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम ranveersingh)

कम बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और रणवीर की एनर्जी, कॉमिक टाइमिंग और नेचुरल एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया. पहली ही फिल्म से रणवीर सिंह को बेस्ट डेब्यू का अवॉर्ड मिला और वो रातों-रात चर्चा में छा गए थे. इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर मिला था.(फोटो साभार इंस्टाग्राम ranveersingh)
Add News18 as
Preferred Source on Google

साल 2013 में रणवीर सिंह ‘लूटेरा’ में नजर आए थे. इस फिल्म में वो सोनाक्षी सिन्हा के साथ दिखे थे. लूटेरा को क्रिटिक्स ने खूब सराहा था, लेकिन फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर फ्लॉप थी. ‘लूटेरा’ बॉक्स-ऑफिस पर कमाई नहीं कर पाई थी, लेकिन इससे रणवीर ने खुदको सीरियस एक्टर के तौर पर स्थापित किया था. खासतौर पर ‘लूटेरा’ में उनके परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हुई और यह साबित हुआ कि रणवीर सिर्फ एनर्जेटिक किरदार ही नहीं, बल्कि भावनात्मक भूमिकाएं भी निभा सकते हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम ranveersingh)

रणवीर सिंह की सबसे अच्छी साझेदारी दीपिका पादुकोण के साथ रही है. दीपिका के साथ उनकी फिल्मों ने उन्हें सुपरस्टार के तौर पर स्थापित किया. साल 2013 में दीपिका पादुकोण के साथ रणवीर की फिल्म ‘गोलियों का रासलीला राम लीला’ बॉक्स-ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी. संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म के सेट पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की मुलाकात हुई थी और यहीं से दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत भी हुई थी.(फोटो साभार इंस्टाग्राम ranveersingh)

साल 2015 में रणवीर सिंह ने एक बार फिर संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण के साथ ‘बाजीराव मस्तानी’ में काम किया था. ये फिल्म भी ब्लॉकबस्टर थी. ‘बाजीराव मस्तानी’ के गाने भी सुपरहिट रहे थे. इसके बाद ये तिकड़ी ‘पद्मावत’ के लिए साथ आई थी.(फोटो साभार इंस्टाग्राम ranveersingh)

क्रिटिक्स द्वारा सराही गई फिल्म ‘लूटेरा’ बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी. ये एक्टर की पहली असफलता थी. इसके बाद ‘किल दिल’ उनकी दूसरी फ्लॉप रही थी. साल 2021 से रणवीर सिंह के करियर का मुश्किल दौर शुरू हुआ था.(फोटो साभार इंस्टाग्राम ranveersingh)

एक्टर की तीन फिल्में लगातार बॉक्स-ऑफिस पर ढेर होती चली गईं. पहले ‘83’, ‘जोयेशभाई जोरदर’ और फिर ‘सर्कस’ बैक-टू-बैक फ्लॉप हुई जिसके उनका सेल्फ कॉन्फिडेंस हिल गया था. ‘जोयेशभाई जोरदार’ रणवीर सिंह की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्मों में से एक थी. ये फिल्म 2 हफ्तों में ही थिएटर्स से उतर गई थीं. तीन फिल्मों के लगातार फ्लॉप होने के बाद रणवीर सिंह ने कहा था कि उनकी जिंदगी में ऐसा दौर आया कि वो टूट गए थे. इन फिल्मों के न चलने की वजह से मेकर्स को करीबन 550 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम ranveersingh)
![]()










