नई दिल्ली. गोविंदा और रवीना टंडन की जोड़ी का नाम आते ही 90 के दशक का वो रंगीन दौर आ जाता है, जब डांस और एक्सप्रेशंस ही सब कुछ हुआ करते थे. फिल्म परदेसी बाबू (1998) का गाना क्या है प्यार बताओ ना इसी जादुई केमिस्ट्री की एक बेहतरीन मिसाल है. उदित नारायण और कविता कृष्णमूवर्ति की सुरीली आवाजों से सजा गाना आज भी सुनने में उतना ही ताजा लगता है. यह गाना प्यार की मासूमियत को दिखाता है. इस गाने को आनंद राज आनंद ने कंपोज किया है, जबकि लिखा सुधाकर शर्मा ने है.
![]()










