Last Updated:
एक्टर सौरब बेदी इन दिनों मलाइका अरोड़ा के साथ वायरल हुए एक पार्टी वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. वीडियो में दोनों को साथ डांस करते देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर अटकलें शुरू हो गईं. अब सौरब ने इसपर रिएक्ट करते हुए कहा कि वो और मलाइका बस दोस्त हैं और उनके बीच इससे ज्यादा कुछ नहीं है.
मलाइका अरोड़ा और सौरब बेदी की एक वीडियो काफी वायरल हो रहा था.
नई दिल्ली. मलाइका अरोड़ा इन दिनों एक बार फिर खबरों में हैं. हाल में एक्ट्रेस का स्प्लिट्सविला फेम सौरब बेदी के साथ पार्टी करते हुए वीडियो सामने आया था. इस वीडियो में मलाइका और सौरब को कोजी डांस करते देखा गया जिसके बाद से सोशल मीडिया पर दोनों के रिलेशनशिप को लेकर अफवाहें तेज हैं. इंटरनेट की दुनिया में दोनों की डेटिंग को लेकर भी कई तरह के कयास लग रहे थे. इन अफवाहों और अटकलों के बीच अब एक्टर सौरब बेदी ने इन रूमर्स पर रिएक्ट किया है.
सौरब ने डेटिंग रूमर्स पर किया रिएक्ट
वो कहते हैं कि वो मलाइका अरोड़ा को मॉडलिंग के दिनों से जानते हैं. उन्होंने कहा कि मॉडलिंग के शुरुआती दिनों में उनके मेंटर्स डेलनाज दरुवाला और वहबिज मेहता के जरिए वह उस सोशल सर्कल का हिस्सा बने थे, जहां मलाइका भी आती-जाती थीं. इसी दौरान एक पार्टी में उनकी पहली मुलाकात मलाइका से हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हो गई.
मॉडलिंग की वजह से हुई थी मुलाकात
सौरब कहते हैं कि वो मलाइका के साथ अक्सर पार्टी अटेंड करते हैं. ये कोई पहला मौका नहीं था जब वो एक्ट्रेस के साथ नजर आए थे, लेकिन ये वीडियो वायरल हो गया तो लोगों ने सोशल मीडिया पर डेटिंग की अटकलें लगानी शुरू कर दिया.
अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा का नाम आए दिन किसी न किसी के साथ जुड़ता रहा है. हाल ही में सौरब बेदी के साथ उनका डांसिंग वीडियो काफी वायरल हुआ और उससे पहले वैलेंटाइन डे के मौके पर एक्ट्रेस की एक फोटो आई थी जिसमें वो एक मिस्ट्री मैन के साथ रोमांटिक पोज देते दिखी थीं. हालांकि अब सौरब बेदी ने साफ कर दिया है कि उनके और मलाइका के बीच दोस्ती से ज्यादा कुछ नहीं है.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
![]()











