Last Updated:
निक जोनास और जोनस ब्रदर्स ने अपने बचपन की दोस्त और मुंहबोली बहन के निधन पर दुख जताया है. उनकी मुंहबोली बहन का नाम माया किबेल था. 30 की उम्र में विल्सन डिजीज से लंबी लड़ाई के बाद माया 7 मार्च को निधन हो गया. मां की ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखा है. निक और माया के साथ वाली बचपन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
निक जोनास और माया किबेल की बचपन की फोटो. (फोटो साभारः विरल भयानी/AI Enhancer)
मुंबई. प्रियंका चोपड़ा के सिंगर-एक्टर पति निक जोनास और उनके भाई पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. उनकी बचपन की दोस्त और पड़ोसी माया किबेल का निधन हो गया. निक उन्हें बहन मानते थे. माया का 30 साल की उम्र में एक दुर्लभ जेनेटिक बीमारी से जूझते हुए निधन हो गया. यह दुखद खबर माया की मां ने एक भावुक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी बेटी लंबे समय से विल्सन डिजीज से लड़ रही थी. विल्सन डिजीज से जूझने के बाद माया किबेल का निधन हो गया.
अपनी पोस्ट में माया की मां ने बताया कि उनकी बेटी ने इस दुर्लभ बीमारी से लड़ते हुए कितनी तकलीफें झेली. उन्होंने लिखा, “बहुत दुख के साथ मुझे यह न्यूज शेयर करनी पड़ रही है. माया एक दुर्लभ बीमारी विल्सन डिजीज से पीड़ित थी. उसने बहुत संघर्ष किया लेकिन उसका शरीर जवाब दे गया.” पोस्ट के मुताबिक, माया 7 मार्च की सुबह अचानक बेहोश हो गईं और उन्हें तुरंत इमरजेंसी रूम ले जाया गया. दुर्भाग्य से, डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके.
View this post on Instagram
![]()











