दुद्धी/सोनभद्र/एबीएन न्यूज। पवित्र रमजान-उल-मुबारक माह के अंतिम शुक्रवार को मनाया जाने वाला Jumat-ul-Wida दुद्धी कस्बे में पूरे अकीदत और एहतराम के साथ अदा किया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में मस्जिदों में पहुंचकर नमाज अदा की और देश में अमन-चैन व भाईचारे की दुआ मांगी।
कस्बे के Jama Masjid Dudhi के अलावा मकतब जब्बरिया परिसर में भी अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद में दोपहर 12:30 बजे अजान दी गई, जिसके बाद दोपहर 1 बजे हाफिज महमूद साहब की कयादत में अकीदतमंदों ने नमाज अदा की। वहीं मकतब जब्बरिया परिसर में 1 बजे अजान दी गई और 1:30 बजे हाफिज तौहीद साहब की इमामत में मुस्लिम बंधुओं ने नमाज पढ़ी।
नमाज के दौरान क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था के तहत क्षेत्राधिकारी Rajesh Kumar Roy तथा कोतवाल Dharmendra Kumar Singh अपने पुलिस बल के साथ नगर सहित निमियाडीह, बघाडू और दीघुल सहित विभिन्न स्थानों पर लगातार चक्रमण करते रहे।
इस दौरान आगामी Eid al-Fitr की नमाज के समय की भी घोषणा की गई। जानकारी के अनुसार पहली नमाज मकतब जब्बरिया ईदगाह में सुबह 8 बजे तथा दूसरी नमाज जामा मस्जिद में सुबह 8:30 बजे अदा की जाएगी। अलविदा जुमे की नमाज के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बीच पूरे कस्बे में धार्मिक माहौल और भाईचारे की भावना देखने को मिली।
![]()











